Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के हमीरपुर में सड़क हादसा, दियोटसिद्ध शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं की बस पलटी; दो की मौत कई घायल

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 10:58 PM (IST)

    हमीरपुर में दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से ...और पढ़ें

    दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत की सूचना।

    दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत की सूचना।

    HighLights

    1. दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी

    2. हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत, कई गंभीर घायल

    3. पुलिस और प्रशासन मौके पर, राहत व बचाव कार्य जारी

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर रविवार सुबह करीब 9:45 बजे पंजाब से आए श्रद्धालुओं से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। शाहतलाई के समीप बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में करीब 35 से 40 श्रद्धालु सवार थे। आशंका जताई जा रही है कि घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

    WhatsApp Image 2026-07-26 at 10.44.08 PM

    बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु बाबा बालकनाथ के दियोटसिद्ध मंदिर में माथा टेकने के बाद शाहतलाई की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बस अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला।सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल बड़सर भेजा गया है।

    बड़सर की एसडीएम स्वाति डोगरा भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रही हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, जबकि प्रशासन मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या जुटाने में लगा हुआ है।

    खबरें और भी