Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुजानपुर होली महोत्सव: बब्बू मान के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू, SP की मौजूदगी में पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 02 Mar 2026 11:28 AM (IST)

    सुजानपुर होली महोत्सव में पंजाबी गायक बब्बू मान के प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ बेकाबू हो गई। मंच की ओर बढ़ते दर्शकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को ...और पढ़ें

    सुजानपुर होली महोत्सव में बब्बू मान के शो के दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करती पुलिस।

    सुजानपुर होली महोत्सव में बब्बू मान के शो के दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करती पुलिस।

    HighLights

    1. बब्बू मान के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू हुई।

    2. पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

    3. एसपी और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्थिति संभाली गई।

    जागरण टीम, हमीरपुर। राष्ट्रस्तरीय सुजानपुर होली महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में हंगामा हो गया। मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान की प्रस्तुति देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पंडाल पूरा भरा हुआ था और बाहर मैदान में भी हुजूम उमड़ पड़ा। 

    रात करीब 10:30 बजे जैसे ही बब्बू मान ने मंच संभाला और अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति शुरू की, दर्शक उत्साह में मंच की ओर बढ़ने लगे। भीड़ का दबाव बढ़ने से स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी।

    बेकाबू भीड़ मंच की ओर बढ़ने लगी

    करीब 11:45 बजे भीड़ बेकाबू होते हुए मंच की ओर बढ़ने लग पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पुलिस बल को कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया।

    एसपी की मौजूदगी में पुलिस ने लिया एक्शन

    घटना के दौरान हमीरपुर पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर स्वयं मौके पर मौजूद रहे और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी पंडाल में मौजूद थे। 

    प्रशासन ने बताया कि त्वरित कार्रवाई से स्थिति सामान्य कर ली गई और कोई गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

    देर रात तक झूमते रहे युवा

    पंजाबी गायक बब्बू मान ने अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांध दिया। दर्शकों की विशेष मांग पर उन्होंने मित्रा दी छतरी ते उड़ गई जैसे गीत एक से बढ़कर एक गाना प्रस्तुत किया, जिन पर पंडाल में मौजूद लोग देर रात तक झूमते रहे। पहले दिन सांस्कृतिक संध्या में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

    खबरें और भी

    स्थानीय कलाकारों ने भी दी प्रस्तुति

    सुजानपुर में आयोजित राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुई। लोकगीतों व पारंपरिक नृत्यों ने आरंभ से ही वातावरण को उत्सवमय बना दिया और दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

    यह भी पढ़ें: सुजानपुर होली महोत्सव: यहां 200 साल से मनाया जा रहा रंगोत्सव, भगवान कृष्ण को गुलाल लगाने की है खास परंपरा