Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सेल्फी लेते पांव फिसलने से ब्यास नदी किनारे गिरी लड़की, सुजानपुर पुलिस व दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत से की रेस्क्यू

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 12:48 PM (IST)

    सुजानपुर में ब्यास नदी किनारे सेल्फी लेते समय 17 वर्षीय लड़की झाड़ियों में गिर गई। सुजानपुर पुलिस और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर ...और पढ़ें

    सुजानपुर में ब्यास नदी किनारे गिरी लड़की को रेस्क्यू करते लोग।

    सुजानपुर में ब्यास नदी किनारे गिरी लड़की को रेस्क्यू करते लोग।

    HighLights

    1. सुजानपुर में 17 वर्षीय लड़की सेल्फी लेते गिरी।

    2. ब्यास नदी किनारे झाड़ियों में फंसी, संतुलन बिगड़ा।

    3. पुलिस, दमकल टीम ने मिलकर सुरक्षित बाहर निकाला।

    संवाद सहयोगी, सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर के सुजानपुर में ब्यास पुल के पास एक 17 वर्षीय लड़की सेल्फी लेते हुए नदी किनारे झाड़ियों में गिर गई। लड़की सुजानपुर-पालमपुर मुख्य सड़क के निकट प्राचीन पानी की गुफा के ऊपर सेल्फी ले रही थी, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया, जिस कारण वह नदी की ओर गहरी खाई में झाडि़यों गिर गई। कुछ लोगों ने उसे गिरते हुए देखा और शोर मचाकर मदद के लिए और लोगों को बुलाया। 

    पुलिस जवानों ने चलाया रेस्क्यू

    इस बीच सुजानपुर पुलिस के दो जवान विवेक शर्मा और कुलभूषण पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंचे। उन्होंने देखा कि भीड़ इकट्ठा है और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गाड़ी रोककर घटनास्थल की जानकारी लेने का प्रयास किया। जब उन्होंने देखा कि लड़की झाड़ियों में फंसी हुई है, तो उन्होंने बिना किसी देरी के खाई में उतरना शुरू किया, इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई।

    दमकल टीम बुलाई

    पुलिसकर्मियों ने सुजानपुर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद गृहरक्षा विभाग और दमकल विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस और अन्य विभागों की टीम ने मिलकर घायल लड़की को रस्सी के सहारे गहरी खाई से बाहर निकाला। इसके बाद सिविल अस्पताल सुजानपुर में पहुंचाया। युवती के स्वजन को सूचित किया। 

    क्या कहना है पुलिस का

    सुजानपुर थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि युवती जिला कांगड़ा के लंबागांव की निवासी है। लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह प्राकृतिक जलस्रोत गुफा के पास सेल्फी ले रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। सौभाग्य से वह नदी में नहीं गिरी और झाड़ियों में फंस गई। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: CM सुक्खू के निजी सचिव समेत दो IAS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, दो BDO प्रमोट कर HAS बनाए 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में जाखू समेत संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण पर रोक, पंचायतों में भी नो-कंस्ट्रक्शन जोन तय करेगी सरकार