यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विधानसभा सत्र में अपनी बात रखे विपक्ष, CM सुक्खू ने कहा- राज्य पहले से कर्ज में डूबा हुआ है; ये हालत किसने की
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के सेरा विश्राम गृह में कहा कि हिमाचल प्रदेश का विधानसभा का सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है उसमें विप ...और पढ़ें

HighLights
- सीएम ने पूछा- प्रदेश पहले ही कर्जे में डूबा हुआ है इसकी हालत किसने बनाई।
- प्रदेश में दस हजार करोड़ रुपये की देनदारियां के लिए पूर्व भाजपा सरकार जिम्मेदार। सीएम सुक्खू
- जयराम ठाकुर बयानबाजी करने की बजाय पीएम मोदी से राहत के लिए करें बात। - सीएम सुक्खू
- सीमेंट के दामों में नहीं हुई कोई बढ़ोतरी, सीमेंट कंपनियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी पर्यटकों को हिमाचल में आने का दिया है न्योता।
हमीरपुर, जागरण संवाददाता। (Himachal Pradesh Monsoon Session) सीएम सुक्खू ने बुधवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश का विधानसभा का सत्र 18 सितंबर से शुरू हो रहा है उसमें विपक्ष अपनी बात रखें। प्रदेश कर्जे में डूबा (Himachal in Debt) हुआ है इसकी हालत किसने बनाई है। इसका जवाब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Ex CM Jairam Thakur) को देना है। सातवां पे कमीशन लागू कर दिया और दस हजार करोड़ रूपये की देनदारियां बाकी है।
अभी नौ माह का कार्यकाल हुआ है और आपदा चुनौती बनी है, जिसके लिए केंद्र सरकार से बार बार आग्रह कर रहे राहत देने की, लेकिन विपक्ष केवल बार-बार बयानबाजी ही कर रहा है। प्रदेश के हित के लिए जयराम ठाकुर देश के प्रधानमंत्री मोदी से बात करें ताकि प्रदेश को राहत मिल सके।
सीमेंट कंपनियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी
यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के सेरा विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को राजनीति करने की बजाय प्रदेश हित में लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। प्रदेश में 15 रुपये सीमेंट के दामों को बढ़ाए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमेंट कंपनियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी सीमेंट के दामों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
केंद्र की योजना पर कहा- इससे लाभ मिलेगा
वहीं वाईवेट विलेज योजना के लिए हिमाचल में केंद्र सरकार से 658 करोड़ की राशि की मांग पर सुक्खू ने कहा कि यह केंद्र सरकार की योजना है और केंद्र सरकार ने वाइवेट विलेज का बहुत बढ़िया कार्यक्रम चलाया है, जिससे लाभ मिलेगा। सुक्खू ने कहा कि आपदा के बाद प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढे़ इसके लिए सरकार काम कर रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Himachal: 10 हजार सरकारी पदों को भरने की तैयारी में सुक्खू सरकार, 14 सिंतबर को होगी बैठक; आपदा पर भी चर्चा
पर्यटन को बढ़ावा मिले, पर्यटकों को दिया न्योता
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी पर्यटकों को हिमाचल में आने का न्योता दिया है क्योंकि हिमाचल में धूप खिलने लगी है और बारिश कम हुई है। उन्होंने सभी पर्यटन स्थलों को सड़कों से जोड़ा जा चुका है इसके लिए सभी हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों का धन्यवाद करते है जिन्होंने आपदा के दौरान लोगों को सुविधा देने के लिए काम किया है।
लोगों की सुनी समस्याएं
उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि हिमाचल में पर्यटकों का स्वागत है इसलिए हिमाचल का रुख करें। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान तीसरे दिन नादौन के सेरा रेस्ट हाउस में लोगों की जनसमस्याएं सुनी। सुबह से ही काफी संख्या जनसमस्याएं लेकर आए हुए लोगों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा भी किया। इस अवसर पर केसीसी बैंक चेयरमैन कुलदीप पठानिया, ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया , उपायुक्त हेमराज बैरवा, एसपी आकृति शर्मा, डीएसपी रोहिन डोगरा भी मौजूद रहे।