विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hamirpur News: केंद्रीय मंत्री Anurag Thakur ने सुनी लोगों की समस्याएं, कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी के दिए निर्देश

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Sun, 10 Dec 2023 05:43 PM (IST)

केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर दौरे के दौरान दूसरे दिन रविवार को सुबह अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्ह ...और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज पहुंचे हमीरपुर दौरे (फाइल फोटो)
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आज पहुंचे हमीरपुर दौरे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना मंत्री ने
  2. भाजपा कार्यकर्ताओं को फील्ड में जुटने के निर्देश
  3. आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा सेवाएं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने हमीरपुर दौरे (Hamirpur Visit) के दौरान दूसरे दिन रविवार को सुबह हमीरपुर आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर सभी समस्याओं का निपटारा भी किया।

मंत्री ने जिले भर के पांचों मंडलों से अपनी समस्याएं लेकर आए लोगों को प्रमुखता से सुना और उनकी समस्याओं को हल किया।

लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चा

इस दौरान जिले के भाजपा अध्यक्ष देश राज शर्मा व अन्य मंडलों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों ने भी अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की।

अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को फील्ड में मजबूती से कार्य करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अभी से चुनावों की तैयारी में जुट जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को गावों तक लेकर जाएं।

बूथ स्तर पर बैठक के दिए आदेश

अनुराग ठाकुर ने भाजपा के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर बैठकें करने को भी कहा है। उन्होंने खेल महाकुंभ जैसी गतिविधियों को तेजी से चलाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि युवाओं में बढ़ते नशे को रोका जा सके और आज का युवा खेलों की प्रति रूचि रखे।

ये भी पढे़ं- 'आपदा का जश्न मना रही कांग्रेस', भाजपा के प्रदेश बिंदल ने सुक्‍खू सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

अनुराग ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में तीन राज्यों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं व उपलब्धियों को जाता है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी जीत की बधाई दी हैं, जिन्होंने फील्ड में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य किया है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढे़ं- हिमाचल प्रदेश पहुंची प्रियंका गांधी, सुक्‍खू सरकार की पहली वर्षगांठ समारोह में होंगी शामिल