Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla Politics News: 'आपदा का जश्न मना रही कांग्रेस', भाजपा के प्रदेश बिंदल ने सुक्‍खू सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 10 Dec 2023 01:33 PM (IST)

    Shimla Politics Newsभाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष बिंदल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस आपदा का जश्न मना रही है। कांग्रेस के ...और पढ़ें

    भाजपा के प्रदेश बिंदल ने सुक्‍खू सरकार पर लगाया आरोप (फाइल फोटो)
    भाजपा के प्रदेश बिंदल ने सुक्‍खू सरकार पर लगाया आरोप (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आपदा का जश्न मना रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में किसी को सरकारी नौकरी तो दूर निजी नौकरी भी सरकार नहीं दे पाई है। जो लोग छोटी-मोटी नौकरी करके अपना गुजारा कर रहे थे, ऐसे 10 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया है।

    सरकार ने हजारों संस्‍थानों को कर दिया बंद- बिंदल

    सरकार ने हजारों संस्थानों को बंद कर दिया। हजारों करोड़ रुपये का ऋण लेकर प्रदेश पर कर्ज चढ़ा दिया है। हिमाचल में आपदा में जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उनकी भरपाई नहीं की गई है। सरकार यह बताए कि किस बात का जश्न मना रही है।

    यह भी पढ़ें: Sukhu Government One Year: कांग्रेस के रंग में रंगा धर्मशाला, सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस तैनात; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानी

    बिंदल ने कहा कि कांग्रेस के झारखंड से राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के घर में अब तक 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बरामद हो चुकी है। यह परिवार सीधे तौर पर कांग्रेस के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार का नजदीकी है।

    कांग्रेस के नेता साधे हुए चुप्पी

    इस मामले पर अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की चुप्पी क्यों है, क्या स्वीकार कर रहे हैं या इससे किनारा कर रहे हैं। कांग्रेस नेता या गठबंधन के किसी नेता पर जब भी भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की जाती है तो कांग्रेस और गठबंधन के नेता राजनीतिक छाते का इस्तेमाल करते हुए अपने आप को बचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन हर बार यह सफल नहीं होता।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal सरकार का एक साल का कार्यकाल कल हो रहा पूरा, धर्मशाला में होगा Road Show; सुबह से शाम तक One Way होगा ट्रफिक