कांगड़ा के शिव मंदिर धार खरोटी से 18वां जत्था हरिद्वार रवाना, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक
पंचायत रक्कड़ के धार खरोटी स्थित शिव मंदिर से कांवड़ियों का 18वां जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। यह जत्था 11 अगस्त को गंगाजल लेकर लौटेगा और 12 अगस्त ...और पढ़ें

शिव मंदिर धार खरोटी से 18वीं बार कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार रवाना।
संवाद सूत्र, रक्कड़। पंचायत रक्कड़ के गांव धार खरोटी स्थित शिव मंदिर से वीरवार सुबह श्रद्धा और उत्साह के साथ कांवड़ियों का जत्था हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले मंदिर परिसर में विधिवत पूजा अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कुलदीप सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़िए 11 अगस्त को हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 12 अगस्त को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि धार खरोटी से हर वर्ष श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। इस वर्ष 18वीं बार कांवड़ियों का दल रवाना हुआ है।
हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं में राजू, सुरेश शर्मा, अजय, लेखराज, सुशांत, अमित शर्मा, विपिन, विक्की, अक्षित, यशवंत, राजीव, शैटी, बलवंत, भूपेंद्र सिंह, अजय कुमार बरवाड़ा, इशू और रुद्राक्ष शामिल हैं।