Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धुरंधर-2 फिल्म की सफलता के बीच कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर आएंगे निर्देशक आदित्य धर, हिमाचल से है खासा नाता

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 24 Mar 2026 12:58 PM (IST)

    फिल्म निर्माता आदित्य धर अपनी फिल्म 'धुरंधर-2' की अपार सफलता के बाद कांगड़ा के बज्रेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन करने आएंगे। उनकी पत्नी यामी गौतम का हिम ...और पढ़ें

    धुरंधर 2  फिल्म के निर्देशक आदित्य धर व उनकी पत्नी यामी गौतम।

    धुरंधर 2 फिल्म के निर्देशक आदित्य धर व उनकी पत्नी यामी गौतम।

    HighLights

    1. आदित्य धर धुरंधर-2 की सफलता पर बज्रेश्वरी मंदिर आएंगे।

    2. यामी गौतम कांगड़ा से जुड़ी हैं, बचपन वहीं बीता।

    3. धुरंधर-2 हिमाचल में हाउसफुल, दर्शक एडवांस बुकिंग कर रहे।

    रितेश ग्रोवर, कांगड़ा। हिमाचल से विशेष नाता रखने वाले फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 दर्शकों के दिलों में खास छाप छोड़ रही है। फिल्म की सफलता के बीच निर्देशक और लेखक आदित्य धर कांगड़ा के बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाने आएंगे। उनकी पत्नी यामी गौतम हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की रहने वाली हैं।

    यामी गौतम की कांगड़ा में मौसी है। यामी का बचपन भी कांगड़ा में गुजरा है। फिल्म धुरंधर के पहले भाग की सफलता के बाद आदित्य धर व उनकी पत्नी यामी ने शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी के चरणों में शीश नवाया था।

    देशभर के साथ हिमाचल के सिनेमाघरों में भी फिल्म धुरंधर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पिछले तीन दिन से हाउस फुल चल रहे हैं और फिल्म के चाहने वाले एडवांस में टिकट की बुकिंग कर रहे हैं। 

    बताया जा रहा है कि धुरंधरः द रिवेंज की अपार सफलता पर दोनों पति-पत्नी फिर से बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शीश नवाने आ सकते हैं।

    रोजाना 7 शो हो रहे

    कई साल के बाद कांगड़ा में यह मौका देखने को मिला है कि फिल्म देखने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। प्राइम सिनेमा कांगड़ा के मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि रोजाना धुरंधरः द रिवेंज के सात शो चल रहे हैं और लोग एडवांस में टिकट बुकिंग करवा रहे हैं। 

    फिल्म में हैं ये सितारे

    निर्माता, निर्देशक और लेखक आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश वेदी अहम भूमिकाओं में हैं। कराची के लियारी शहर में सेट की गई की सीक्वल धुरंधरः द रिवेंज में रणवीर सिंह के पात्र हमजा अली मजारी की कराची के अंडरवर्ल्ड में पकड़ को दर्शाया गया है।

    यह भी पढ़ें: तो एंट्री टैक्स कम करेगा हिमाचल, पंजाब के मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद CM सुक्खू की क्या है रणनीति?

    यह भी पढ़ें: हिमाचल बिना पंजीकरण चल रहे स्पा सेंटर में हो रही अवैध गतिविधियां, विधानसभा में गूंजा मुद्दा; SOP बनाएगी सरकार 

    खबरें और भी