Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangra News: आयुष्मान भारत व हिमकेयर का भुगतान न किया... तो बंद होगी सेवा, निजी अस्पताल चिकित्सक संघ ने दी चेतावनी

    By Jagran News Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 10 Jan 2024 05:00 AM (IST)

    जिला निजी अस्पताल चिकित्सक संघ ने आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं का भुगतान लंबे समय से लंबित होने पर रोष जाहिर किया है और चिकित्सक संघ ने इस सुविधा ...और पढ़ें

    निजी अस्पताल चिकित्सक संघ ने आयुष्मान उपचार बंद करने की दी चेतावनी (फाइल फोटो)
    निजी अस्पताल चिकित्सक संघ ने आयुष्मान उपचार बंद करने की दी चेतावनी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सरकार को जनवरी तक का दिया अल्टीमेटम
    2. राशि लंबित होने के कारण अस्पतालों को दवाएं और अन्य जरूरी नहीं मिल रहा

    संवाद सहयोगी, पालमपुर। जिले के निजी अस्पताल चिकित्सक संघ (Private Hospital Doctors Association) ने आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) और हिमकेयर योजनाओं (Himcare schemes) का भुगतान लंबे समय से लंबित होने पर रोष जताया है।

    चिकित्सक संघ ने इस सुविधा के तहत उपचार बंद करने की चेतावनी दी है। एसोसिएशन की बैठक में इस मुद्दे पर विचार कर सरकार को जनवरी तक का अल्टीमेटम दिया गया।

    बैंकों व आपूर्तिकर्ताओं का कर्ज है निजी अस्पतालों पर

    एसोसिएशन का तर्क है कि बैंकों और आपूर्तिकर्ताओं का कर्ज निजी अस्पतालों पर है। ऐसे में बड़ी राशि लंबित होने के कारण आपूर्तिकर्ताओं ने भी अस्पतालों को दवाएं और अन्य जरूरी सामान देना बंद कर दिया है।

    ये भी पढे़ं- भारतीय कबड्डी टीम की कैप्टन ऋतु नेगी को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, शिलाई की बेटी को मिला अर्जुन अवार्ड

    सरकार के समक्ष कई बार पक्ष रखने पर सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पहली फरवरी से निजी अस्पतालों ने आयुष्मान भारत और हिमकेयर योजनाओं के तहत सेवाएं निलंबित करने का निर्णय लिया है।

    एसोसिएशन के प्रेस सचिव ने ये कहा 

    एसोसिएशन के प्रेस सचिव डॉ. प्रेम भारद्वाज ने बताया कि लंबित बिलों और बढ़ते कर्ज के कारण अधिकांश सदस्यों ने उपरोक्त योजनाओं के तहत सेवाएं चालू रखने में असमर्थता जताई है।

    ये भी पढ़ें- Himachal के उद्योग जगत पर फिर छाए संकट के बादल, पंजाब के ड्राइवरों ने कमर्शियल वाहनों को रोकना किया शुरु