Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन सोमवार मेले: शिवालयों में गूंजेंगे जयकारे, बैजनाथ शिव मंदिर में सुबह 4 बजे से खुल जाएंगे कपाट

    By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 19 Jul 2026 06:09 PM (IST)

    बैजनाथ शिव मंदिर में सावन सोमवार मेले 20 जुलाई से शुरू होंगे, जिसके लिए मंदिर और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुबह 4 बजे कपाट खुलना औ ...और पढ़ें

    शिव मंदिर बैजनाथ में कल से सावन सोमवार मेले शुरू हो रहे हैं। जागरण आर्काइव

    शिव मंदिर बैजनाथ में कल से सावन सोमवार मेले शुरू हो रहे हैं। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. बैजनाथ शिव मंदिर में सावन मेले 20 जुलाई से शुरू।

    2. श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु व्यापक इंतजाम।

    3. सुबह 4 बजे खुलेंगे कपाट, भंडारे व विशेष शेड।

    संवाद सहयोगी, बैजनाथ (कांगड़ा)। सावन के सोमवार मेले शुरू हो रहे हैं। जिला के सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों में शिव के जयकारे गूंजेंगे। विश्व प्रसिद्ध प्राचीन बैजनाथ शिव मंदिर में सावन माह के सोमवार मेलों का शुभारंभ कल से होगा। मेले 20 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार आयोजित होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्थाओं को लेकर मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    बैजनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम संकल्प गौतम तथा न्यास सचिव एवं तहसीलदार रमन ठाकुर ने बताया कि सावन के पहले सोमवार को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह चार बजे खोल दिए जाएंगे। मंदिर परिसर और मुख्य द्वार को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया है, जबकि बाहरी परिसर की विद्युत सज्जा एवं लाइटों की भी मरम्मत करवा दी गई है।

    शेड और भंडारे की व्यवस्था की

    उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को बारिश से बचाने के लिए विशेष शेड की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे भी आयोजित किए जाएंगे।

    खीरगंगा घाट पर लगी रेलिंग

    खीरगंगा घाट पर भी व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए घाट की सफाई करवाई गई है। महिलाओं के लिए अलग स्नान स्थल बनाया गया है तथा सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग लगाई गई है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

    क्या कहते हैं डीएसपी

    डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि सावन मेलों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर के भीतर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी, जबकि शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस, प्रशासन और मंदिर न्यास संयुक्त रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

    खबरें और भी

    प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिर दर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

    यह भी पढ़ें: जिला परिषद कांगड़ा को 50 दिन बाद मिलेंगे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, भाजपा या कांग्रेस कौन दल मारेगा बाजी?