Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bus Overturned: मंडी से पठानकोट जा रही बस भदरोआ में पलटी, आठ श्रद्धालु घायल; दर्शन कर लौट रहे थे घर

    By munish ghariyaEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 10:39 PM (IST)

    मंडी से पठानकोट होते हुए ज्वालामुखी जा रही एक निजी बस शनिवार शाम को भदरोआ में पलट गई। इस हादसे में उतर प्रदेश के आठ श्रद्धालु घायल हो गए। यह लोग ज्वाल ...और पढ़ें

    मंडी से पठानकोट जा रही बस शनिवार शाम भदरोआ में पलटी
    मंडी से पठानकोट जा रही बस शनिवार शाम भदरोआ में पलटी

    HighLights

    1. इस हादसे में एक परिवार के छह सदस्य हुए घायल, नूरपुर के सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया
    2. घायल हुए लोग उतर प्रदेश के लोग ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद जा रहे थे वापस
    3. पठानकोट तक बस के बाद रेल मार्ग से उतर प्रदेश जाना था इन लोगों ने

    जागरण संवाददाता, भदरोआ (कांगडा)। मंडी से पठानकोट वाया ज्वालामुखी जा रही एक निजी बस शनिवार शाम को भदरोआ में पलट (Bus Overturned In Bhadroya) गई। हादसे में उतर प्रदेश के आठ श्रद्धालु घायल (8 Devotees Injured) हुए हैं। घायलों में छह लोग एक ही परिवार के हैं। यह लोग ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद पठानकोट जा रहे थे। घायलों में चार लोगों को सिविल अस्पताल नूरपुर और गंभीर घायलों को पठानकोट में भर्ती करवाया गया है।

    बस में 30 लोग थे सवार

    जानकारी के मुताबिक मंडी से पठानकोट जा रही एक निजी बस नंबर एचपी 68-बी-3535 भदरोआ में नियंत्रित होकर पलट गई। बस में 30 लोग सवार थे। इसमें अधिकतर लोग ज्वालामुखी से बैठे थे। हादसे में उतर प्रदेश के आठ लोग घायल हो गए। इसमें दो परिवार के आठ लोग हैं। जिसमें एक परिवार के सभी छह सदस्य शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- हिमाचल हाई कोर्ट ने नालागढ़ पुलिस स्टेशन के SHO व जांच अधिकारी को बदलने के दिए आदेश, जबरन वसूली का लगा आरोप

    घायलों में ये लोग हैं शामिल

    घायल हुए लोगों में तातो राम पुत्र बसंता सिंह निवासी गदरोल तहसील मंडी घनोरा जिला अमरोहा उतर प्रदेश, उनके पत्नी बबली देवी, बेटा सुरजीत कुमार, बहु निकेश कुमारी, पोता लक्ष व पोती न्यासा शामिल हैं। अन्य घायलों में विजेंद्र सिंह व उनकी पत्नी निखेश देवी निवासी गांव व डाकघर पपसरी खादर तहसील घनोरा जेपी नगर उतर प्रदेश शामिल हैं।

    श्री ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे श्रध्दालु 

    यह लोग कुछ पहले घर से बज्रेश्वरी देवी, श्री चामुंड़ा देवी व ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करने के लिए आए थे। शनिवार को श्री ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन के बाद वापस घर लौट रहे थे। ज्वालामुखी में उन्होंने पठानकोट के लिए बस ली थी। पठानकोट से शनिवार शाम को ट्रेन लेकर उन्होंने अपने घर के लिए रवाना होना था।

    खबरें और भी

    बस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन इससे पूर्व बस में सवार अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया था। उधर एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    ये भी पढ़ें- धर्मशाला और मैक्लोडगंज में सभी होटल बुक, कल होने वाले क्रिकेट मैच के चलते नहीं मिल रहे कमरे