Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चामुंडा मंदिर में सावन अष्टमी मेलों की सुरक्षा चाक-चौबंद, 28 कैमरों से नजर; बड़ोई से डाढ तक लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 08:03 AM (IST)

    श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सावन अष्टमी मेलों की तैयारियां पूरी हो गई हैं, जिसमें सुरक्षा के लिए 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ...और पढ़ें

    चामुंडा मंदिर में सावन अष्टमी मेलों की सुरक्षा चाक-चौबंद (File Photo)

    चामुंडा मंदिर में सावन अष्टमी मेलों की सुरक्षा चाक-चौबंद (File Photo)

    HighLights

    1. सावन अष्टमी मेलों की तैयारियां पूरी, सुरक्षा मजबूत

    2. मंदिर परिसर में 28 सीसीटीवी कैमरों से निगरान

    3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पार्किंग, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था

    जागरण संवाददाता, योल। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में होने वाले सावन अष्टमी मेलों को लेकर प्रशासन व मंदिर न्यास ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मंदिर परिसर में 28 सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

    ये कैमरे मंदिर परिसर, मुख्य प्रवेश द्वार, लंगर भवन व शिव मंदिर क्षेत्र में लगाए गए हैं। निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

    मेलों के दौरान रात को श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसके लिए बड़ोई से डाढ तक करीब 15 स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए सभी वाहनों की पार्किंग डाढ व बड़ोई में निर्धारित की है।

    मंदिर परिसर की पार्किंग मेले के दौरान बंद रहेगी ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में बाधा न आए और भीड़ नियंत्रण बेहतर तरीके से किया जा सके। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व बेहतर व्यवस्था के लिए मंदिर प्रशासन ने कई प्रबंध किए हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    जुलाई में 72.97 लाख रुपये चढ़ावा अर्पित

    मंदिर में जुलाई में श्रद्धालुओं ने 72,97,344 रुपये का चढ़ावा मां चामुंडा और भगवान शिव के चरणों में अर्पित किया। जून की तुलना में जुलाई में चढ़ावे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि जून में श्री चामुंडा मंदिर के दानपात्रों से 46,36,441 रुपये व शिव मंदिर में 2,62,051 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि सावन अष्टमी मेलों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे चढ़ावे में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

    खबरें और भी