यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal News: 'विद्रोही विधायकों को कभी माफ नहीं करेगी जनता', बागियों पर जमकर फूटा CM सुक्खू का गुस्सा
Himachal News हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू विद्रोही विधायकों पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि जनता बागियों को कभी माफ नहीं करेगी। वहीं भाजपा पर निशाना ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ज्वालामुखी/डाडासीबा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि विद्रोही विधायकों को सम्मान की नहीं, भाजपा के सामान की जरूरत है। उन्होंने जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया, जिसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के खुंडियां व ज्वालामुखी में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी आनंद शर्मा और डाडासीबा में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में सभाएं कीं।
भाजपा ने सरकार गिराने का किया प्रयास: सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जनता द्वारा चुनी गई सरकार को धनबल के सहारे भाजपा ने गिराने का प्रयास किया। भाजपा नेताओं के सपने ध्वस्त होकर रह जाएंगे। आपदा के समय न केंद्र सरकार और न ही भाजपा के लोकसभा सदस्यों ने प्रदेश की जनता की चिंता की।
यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: दो दिन अवकाश के बाद आज शुरू हुआ नामांकन, अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप ने भरा पर्चा
प्रदेश सरकार ने सीमित साधनों के बावजूद करोड़ों रुपये की मदद प्रभावित परिवारों को दी। यह साधारण चुनाव नहीं है, लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यह भविष्य की राजनीति की दशा और दिशा तय करेगा। हमने कर्मचारियों को ओपीएस दी।
सुक्खू बोले- बीजेपी ने रुकवाई सम्मान राशि
महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपये की सम्मान राशि को भाजपा ने रुकवाया है। जून के पहले हफ्ते से महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान राशि मिलने लगेगी। उन्होंने कहा कि आनंद शर्मा का प्रदेश के विकास के लिए काफी योगदान रहा है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर कर्मचारी, किसान व मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया।
जयराम ठाकुर पर भी खूब बरसे सीएम सुक्खू
जयराम सरकार के 14 महीने के कार्यों को देखकर घबरा गए हैं और आए दिन सरकार को बदल देने की धमकी दे रहे हैं। उनके साथ ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन भी उपस्थित रहे। वहीं डाडासीबा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने देहरा के विधायक होशियार सिंह पर भी निशाना साधा। कहा कि देहरा के लोगों के वोटों का सौदा किया गया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Himachal News: 'भारत को क्यों नहीं किया गया हिंदू राष्ट्र घोषित...', BJP प्रत्याशी कंगना ने कांग्रेस पर उठाए सवाल
सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा में मुझे ही देखें और वोट करें। सतपाल रायजादा ने अनुराग ठाकुर पर अग्निवीर और पौंग विस्थापितों के हकों के लिए आवाज नहीं उठाने का आरोप लगाया। कर्मचारी एवं कामगार कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह मनकोटिया ने कहा कि अनुराग केवल चुनाव के दौरान ही यहां नजर आते हैं।