Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला जेल की दीवार फांदकर भाग निकली 21 वर्षीय विचाराधीन महिला कैदी, नूरपुर में नाका लगाकर पकड़ी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 30 Jun 2026 03:42 PM (IST)

    धर्मशाला जिला कारागार से चिट्टे के मामले में विचाराधीन एक युवती दीवार फांदकर फरार हो गई, जिसे नूरपुर पुलिस ने दो घंटे के भीतर नाके पर पकड़ लिया। ...और पढ़ें

    धर्मशाला जेल से एक विचाराधीन महिला कैदी फरार हो गई। (फोटो एआई से बनाई है)

    धर्मशाला जेल से एक विचाराधीन महिला कैदी फरार हो गई। (फोटो एआई से बनाई है)

    HighLights

    1. धर्मशाला जेल से विचाराधीन युवती दीवार फांदकर फरार हुई।

    2. चिट्टे के मामले में गिरफ्तार युवती को नूरपुर में पकड़ा।

    3. दो घंटे के भीतर पुलिस ने कैदी को दोबारा गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। जिला कारागार धर्मशाला में चिट्टे के मामले में विचाराधीन कैदी युवती जेल की दीवार फांदकर फरार हो गई। यह घटना सुबह सवा नौ बजे की है। धर्मशाला से पठानकोट के लिए कैब बुक कर रवाना हो गई। नूरपुर पुलिस ने नाके के दौरान 11:15 बजे विचाराधीन कैदी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। 

    मंगलवार सुबह सवा नौ बजे चिट्टे मामले में गिरफ्तार व विचाराधीन कैदी 21 अरविंद्र कौर निवासी तरणतारन पंजाब जिला कारागार की महिला ब्लाक की दीवार फांदकर भाग गई। जिस पर विचाराधीन कैदी की धरपकड़ को पुलिस भागी। लेकिन वह कचहरी पहुंच गई और टैक्सी लेकर पठानकोट निकल गई।

    पुलिस ने तुरंत लगवा दिए नाके

    जब जेल के अधिकारियों तक बात पहुंची तो उन्होंने जिलेभर की पुलिस को इसकी सूचना दी और युवती पहचान बताकर नाके लगवाए। नूरपुर नाके में पुलिस ने भागी हुई विचाराधीन कैदी को पकड़ लिया।

    550 कैदी हैं कारागार में

    जिले में 550 कैदी हैं। जिनमें से 350 कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। 

    चिट्टे के मामले में विचाराधीन कैदी जेल से दीवार फांद भाग गई। जिसे दो घंटे के भीतर पकड़ लिया गया है। सवा नौ बजे भागी थी और सवा 11 बजे जिला पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया। भागी हुई युवती को धर्मशाला लाया जा रहा है।
    -विकास भटनागर, अधीक्षक, जिला कारागार धर्मशाला।

     

    यह भी पढ़ें: शिमला मनीषा मित्तल हत्याकांड: भाई के कहने पर बिजनेस पार्टनर ने दी थी सुपारी, बैंक ट्रांजेक्शन से खुली गुत्थी