Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के इन चार जिलों में धुंध, केलंग में -5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 07:28 AM (IST)

    Himachal Weather Update मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बिलासपुर मंडी ऊना व कांगड़ा में सुबह के समय धुंध पड़ रही है। इसके कारण दृश्यता प्रभावित हो स ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के इन चार जिलों में धुंध पड़ रही है।
    Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के इन चार जिलों में धुंध पड़ रही है।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update, मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा में सुबह के समय धुंध पड़ रही है। इसके कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम विभाग ने मौसम साफ रहने और सुबह के समय ठंड बढ़ने की भी आशंका जताई है।

    इसके अलावा डलहौजी व पांवटा साहिब को छोड़कर बाकी स्थानों से शिमला ज्यादा गर्म रह रहा है। शिमला के न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि डलहौजी में 4.5 डिग्री की दर्ज की गई है। शिमला का न्यूनतम तापमन 11.8 डिग्री जबकि पांवटा साहिब 12 डिग्री और डलहौजी में 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। सुंदरनगर, मंडी और अन्य जिलों में दो से पांच डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तामपान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है।

    आज का मौसम

    मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। बिलासपुर, मंडी, ऊना व कांगड़ा में सुबह के समय धुंध पड़ने की संभावना जताई गई है। इस कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है। बाकी तापमान में विशेष कोई बदलाव नहीं होगा।

    पूर्वानुमान,अधिकतम,न्यूनतम

    शिमला

    25 नवंबर,17,5

    26 नवंबर,17,5

    ऊना

    25 नवंबर,,26,8

    26 नवंबर,26,8

    कांगड़ा

    25 नवंबर,23,8

    26 नवंबर,23,8

    24 नवंबर को कहां कितना तापमान रहा

    स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

    शिमला,11.8,20.8

    सुंदरनगर,2.6,26.0

    भुंतर,2.5,22.7

    कल्पा,3.0,16.0

    धर्मशाला,10.2,26.0

    ऊना,6.4,27.2

    नाहन,11.1,22.5

    केलंग,-5.2,9.7

    सोलन,4.6,25.0

    खबरें और भी