Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पूर्व विधायक रामचंद्र भाटिया का निधन, सियासी गलियारे में शोक की लहर; जेपी नड्डा समेत इन नेताओं ने जताया दुख

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:46 PM (GMT+05:30)

    नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक रामचंद्र भाटिया का 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। जेपी नड्डा समेत कई भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहर ...और पढ़ें

    रामचंद्र भाटिया। फाइल फोटो

    रामचंद्र भाटिया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पूर्व विधायक रामचंद्र भाटिया का 82 वर्ष की आयु में निधन।

    2. जेपी नड्डा सहित कई भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

    3. नगरोटा बगवां से तीन बार विधायक रहे, जनसेवा में अग्रणी।

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के नगरोटा बगवां के पूर्व विधायक रामचंद्र भाटिया का निधन हो गया। उनके निधन पर बीजेपी के कैबिनेट मंत्री जेपी नड्डा ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रामचंद्र भाटिया के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

    उनका अवसान न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि भारतीय जनता पार्टी के लिए भी बड़ी क्षति है। संगठन के प्रति उनका समर्पण, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व एवं जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए प्रेरणा है।

    शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में विश्रांति दें एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में सम्बल प्रदान करें।

    निधन पर शोक व्यक्त

    पूर्व विधायक रामचंद भाटिया के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक सुधीर शर्मा, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अरुण कुमार कुका, जिला कांगड़ा भाजपा अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला कांगड़ा भाजपा प्रभारी एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, जिला भाजपा सह-प्रभारी संजीव शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता संजय शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, मंडल भाजपा अध्यक्ष सोनू चौधरी और बड़ोह मंडल अध्यक्ष अजीत राणा सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। भाजपा नेताओं ने शाेक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

    रामचंद भाटिया का रहा अहम योगदान

    नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक चौधरी रामचंद भाटिया ने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। वर्ष 1982, 1985 और 1990 में वे लगातार तीन बार नगरोटा बगवां से भाजपा के विधायक निर्वाचित हुए। अपने कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए सक्रिय भूमिका निभाई तथा जनसमस्याओं के समाधान को हमेशा प्राथमिकता दी।

    चौधरी रामचंद भाटिया अपनी सादगी, सहज व्यवहार और आम लोगों से आत्मीय जुड़ाव के लिए जाने जाते थे। विधायक रहते हुए उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। वर्ष 1993, 1998 और 2003 में भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन एक बार चौधरी हरदयाल तथा दो बार स्वर्गीय जीएस बाली से पराजित हुए।

    खबरें और भी

    वर्ष 2003 के बाद उन्होंने सक्रिय चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया, हालांकि सामाजिक और जनहित के कार्यों से जुड़े रहे। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे चौधरी रामचंद भाटिया का 82 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने बुधवार दोपहर 3 बजे टांडा मेडिकल कालेज में अंतिम सांस ली। स्वजनों के अनुसार वीरवार 11 बजे उनके पैतृक गांव अमतराड़ के मोक्ष धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 2

    उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।

    चौधरी रामचंद भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जो समर्पण दिखाया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, लोगों से आत्मीय जुड़ाव और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें हमेशा लोगों की स्मृतियों में जीवित रखेगी।