Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सुक्खू की बड़ी घोषणा, पेंशनरों व कर्मचारियों को 31 जनवरी से पहले मिलेंगे एरियर और ग्रेच्युटी; परागपुर में बैठेगा SDM

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 25 Jan 2026 05:03 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों और पा ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

    HighLights

    1. पेंशनरों, कर्मचारियों को 31 जनवरी तक मिलेगा एरियर-ग्रेच्युटी।

    2. किसान व बागवान आयोग का होगा गठन।

    3. परागपुर में एसडीएम कार्यालय, नलसुहा में पीएचसी खुलेगी।

    जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर किसान व बागवान आयोग गठन करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने 70 वर्ष से ऊपर पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को 31 जनवरी से पहले एरियर देने की घोषणा की है। इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एरियर और ग्रेच्युटी 31 जनवरी से पहले देने की बात कही है।

    उन्होंने जिला कांगड़ा परागपुर में उपमंडल अधिकारी नागरिक (एसडीएम) कार्यालय खोलने की घोषणा के साथ-साथ नलसुहा में पीएचसी खोलने की भी घोषणा की है। परागपुर में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने ये घोषणाएं की।

    70 वर्ष के पेंशनरों को मिलेगा बकाया

    सीएम ने जनवरी में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की लंबित पेंशन और पारिवारिक पेंशन बकाया का पूरा भुगतान करने की घोषणा की। इसके लिए 90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

    चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को लाभ

    सीएम ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जो 1 जनवरी, 2016 और 31 दिसंबर, 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं, उनका पेंशन और अन्य लाभ में संशोधन के कारण ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का एरियर बना है।

    96 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ग्रेच्युटी के बकाया के अतिरिक्त 50 प्रतिशत और लीव एनकैशमेंट के बकाया के 70 प्रतिशत का भुगतान जनवरी में किया जाएगा। राज्य सरकार के इस देनदारी पर 96 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    खबरें और भी

    79 करोड़ रुपये के उद्घाटन किए

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के परागपुर में 79.60 करोड़ रुपये की आठ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सीएम ने कस्बा कोटला में 6.14 करोड़ रुपये की लागत से बने मॉडल करियर सेंटर, रक्कड़ में 78 लाख रुपये के ट्रेजरी कार्यालय भवन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेटी में 1.04 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवास और जलशक्ति विभाग के नए बने मंडल के 1.74 करोड़ रुपये के कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने एसडीपीओ डाडासीबा व संसारपुर मेन और संसारपुर टैरेस में पुलिस स्टेशनों का भी उद्घाटन किया।

    यह भी पढ़ें: CM सुक्खू की घोषणा का हिमाचल के कितने कर्मचारियों और पेंशनरों को होगा लाभ? 8555 करोड़ रुपये एरियर है बकाया 

    इन परियोजनाओं के शिलान्यास किए

    सीएम ने 9.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लिंक रोड पीरसलूही (कांगड़ा) से किटपल (हमीरपुर), तहसील प्रागपुर में हेरिटेज गांव गरली और प्रागपुर के लिए 25.16 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना, जसवां परागपुर निर्वाचन क्षेत्र के रक्कड़ जल शक्ति विभाग उपमंडल में विभिन्न नालों-खड्डों पर 16.12 करोड़ रुपये के चेक डैम और तटबंध और कांगड़ा जिले में संसारपुर टैरेस के इलेक्ट्रिक उपमंडल के तहत 33/11 केवी जीआईएस सब-स्टेशन कस्बा कोटा के निर्माण के लिए 18.96 करोड़ रुपये की सिस्टम सुधार योजना का शिलान्यास भी किया।

    ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम

    देहरा उपमंडल के तहत परागपुर में रविवार को राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परागपुर के प्रांगण में हुआ। तय कार्यक्रम के अनुसार दिन में 11 बजे मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू समारोह में पहुंचे। 11.02 बजे ध्वज फहराया गया। 11:05 बजे परेड का निरीक्षण किया। 11.10 बजे परेड शुरू हुई, इसमें 12 दस्ते शामिल हुए। इसके बाद विभिन्न दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल सरकार का एरियर और डीए पर कर्मचारियों के साथ खुला भेदभाव', राज्य कर्मचारी महासंघ ने दे दी आंदोलन की चेतावनी

    यह भी पढ़ें: HRTC को तय समय पर नहीं मिल पाई 297 ई-बसें, पुरानी 400 गाड़ियां हटाने से बढ़ी मुश्किल; कितना करना होगा इंतजार?