Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangra Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: कांगड़ा सीट पर बीजेपी ने दोहराया इतिहास, कांग्रेस को मिली करारी हार

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:41 PM (IST)

    Kangra Lok Sabha Election Result 2019 लोकसभा चुनाव में कांगड़ा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी किशन कपूर ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से पवन का ...और पढ़ें

    Kangra Lok Sabha Chunav Result 2024: कांगड़ा में दस प्रत्‍याशी आजमा रहे अपना भाग्‍य
    Kangra Lok Sabha Chunav Result 2024: कांगड़ा में दस प्रत्‍याशी आजमा रहे अपना भाग्‍य

    HighLights

    1. Kangra lok sabha Chunav Result 2024: कांगड़ा से मैदान में उतरे 10 उम्‍मीदवार
    2. आनंद शर्मा और राजीव भारद्वाज के बीच कांटे की टक्‍कर
    3. 2019 में बीजेपी प्रत्‍याशी किशन कपूर ने की थी जीत दर्ज

    डिजिटल डेस्‍क, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीटों में से कांगड़ा एक है। कांगड़ा लोकसभा सीट (Kangra lok sabha chunav Result 2024) पर इस बार मैदान में दस उम्‍मीदवार उतरे थे। सात चरणों में हुए चुनावों के लिए मंगलवार को परिणाम जारी किया गया है।

    चुनाव आयोग की अधिकारिक बेवसाइट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट पर भाजपा के राजीव भारद्वाज को बड़ी जीत मिली है। भाजपा के राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस उम्मीदवार आनंद शर्मा को 251895 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। 

    इन उम्‍मीदवारों के बीच था मुकाबला

    भाजपा से राजीव, कांग्रेस से आनन्द शर्मा, निर्दलीय अचल सिंह, हिमाचल जनता पार्टी से नारायण सिंह डोगरा, बहुजन समाज पार्टी से रेखा रानी, निर्दलीय केहर सिंह, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से भुवनेश कुमार, अखिल भारतीय परिवार पार्टी से जीवन कुमार, राष्ट्रीय समाज दल से देव राज और निर्दलीय एडवोकेट संजय शर्मा ने अपना नामांकन किया था।

    2019 में इस प्रत्‍याशी ने मारी थी रण में बाजी

    2019 लोकसभा चुनाव में कांगड़ा सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी किशन कपूर ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से पवन काजल और बहुजन समाज पार्टी से डॉ. खेर सिंह भी मैदान में उतरे थे। कांग्रेस उम्‍मीदवार पवन काजल ने दूसरा स्‍थान और बसपा उम्‍मीदवार डॉ. खेर सिंह ने तीसरा स्‍थान हासिल किया था।

    यह भी पढ़ें: Himachal Exit Poll Result 2024 Live: किंग को क्वीन ने दी शिकस्त, चारों सीट पर BJP फतेह; देखिए सटीक एग्जिट पोल

    खबरें और भी