हिमाचल के लेफ्टिनेंट अनुपम मेहता रिटायरमेंट से 6 माह पहले देश के लिए बलिदान, बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लेफ्टिनेंट अनुपम मेहता का अंडमान निकोबार में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। वे भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजि ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के लेफ्टिनेंट अनुपम मेहता रिटायरमेंट से छह माह पहले निधन हो गया।
HighLights
लेफ्टिनेंट अनुपम मेहता का ड्यूटी के दौरान निधन।
सेवानिवृत्ति से छह माह पूर्व देश के लिए बलिदान।
पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।
संवाद सहयोगी, भवारना (कांगड़ा)। भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हिमाचल प्रदेश के लेफ्टिनेंट अनुपम मेहता रिटायरमेंट से 6 माह पहले देश सेवा के दौरान बलिदान हो गए। जिला कांगड़ा की पंचायत नौरा के मतेहड़ निवासी अनुपम मेहता का अंडमान निकोबार में ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से निधन हो गया। अनुपम मेहता भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजिमेंट में तैनात थे।
वीरवार देर रात सीने में अचानक उठे दर्द पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। अनुपम की पार्थिव देह रविवार सुबह पैतृक गांव पहुंची और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार ब्लोटी स्थित श्मशानघाट में किया गया।
मेजर की अगुवाई में अंतिम विदाई दी
इस दौरान मेजर सोनू और नायब सूबेदार योगेंद्र कुमार सहित 40 सैनिकों ने सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।
विधायक ने दी श्रद्धांजलि
सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, थाना प्रभारी गुरुदेव सिंह, अनुपम के पिता प्रमोद मेहता और पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
बेटे ने दी चिता को मुखाग्नि
चिता को मुखाग्नि बेटे हनी ने दी। अनुपम के परिवार में पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा, माता-पिता और दो भाई हैं। अनुपम 26 जनवरी, 2026 को लेफ्टिनेंट बने थे। अक्टूबर 2026 को उन्होंने सेवानिवृत्त होना था।