Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल नगर निगम चुनाव: पालमपुर में कांग्रेस के कवरिंग कैंडीडेट भाजपा में शामिल, दल-बदल की राजनीति तेज

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 09 May 2026 12:58 PM (GMT+05:30)

    पालमपुर में नगर निगम चुनाव के बीच कांग्रेस नेता भीखम राम उर्फ विक्की भाजपा में शामिल हो गए, उन्होंने कांग्रेस की नीतियों से आहत होकर यह कदम उठाया। ...और पढ़ें

    पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस के कविरंग कैंडीडेट भीखम राम को पार्टी का पटका पहनाते त्रिलोक कपूर।

    पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस के कविरंग कैंडीडेट भीखम राम को पार्टी का पटका पहनाते त्रिलोक कपूर।

    HighLights

    1. पालमपुर में कांग्रेस नेता भीखम राम भाजपा में शामिल।

    2. कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से आहत होकर लिया निर्णय।

    3. मंडी में बल्ह ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा।

    संवाद सहयोगी, पालमपुर। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया के बीच पार्टी छोड़कर दूसरे दलों में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। नगर निगम पालमपुर के वार्ड 15 भरमात से कांग्रेस नेता एवं कांग्रेस प्रत्याशी के कवरिंग कैंडिडेट भीखम राम उर्फ विक्की कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी एवं तानाशाही नीतियों से आहत होकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

    त्रिलोक कपूर ने दिलाई सदस्यता

    भाजपा के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। त्रिलोक कपूर ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता के मान-सम्मान एवं योगदान को प्राथमिकता दी जाती है।

    जिला परिषद चुनाव के चक्कर में बल्ह ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा

    उधर, जिला मंडी में बल्ह ब्लाक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष पवन ठाकुर ने पद से त्याग पत्र दे दिया है। एक व्यक्ति-एक पद के कांग्रेस के नए सिद्धांत की गाज उन पर ऐसी गिरी कि वह अभी अध्यक्ष की कुर्सी पर ठीक से बैठे भी नहीं थे कि त्यागपत्र देना पड़ गया। कार्यभार संभालने से पहले ही उनकी कुर्सी छिन गई। बल्ह की राजनीति में यह फेरबदल पवन ठाकुर की जिला परिषद चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा के कारण हुआ। पवन ठाकुर ने जिला परिषद के लोअर रिवालसर वार्ड से नामांकन पत्र दाखिल किया। जैसे ही उन्होंने चुनाव मैदान में ताल ठोकी, पार्टी आलाकमान ने स्पष्ट कर दिया कि संगठन और चुनाव की दो नावों पर एक साथ सवारी संभव नहीं है। पवन ठाकुर की नियुक्ति अभी कुछ ही दिन पहले हुई थी। 

    पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि पार्टी के नियमों का पालन सर्वोपरि है। पवन ठाकुर अब लोअर रिवालसर वार्ड के चुनाव पर ध्यान केंद्रित करेंगे, इसलिए संगठन ने उनसे इस्तीफा ले लिया है। नए ब्लाक अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव में राज परिवार की एंट्री, BJP ने क्योंथल रियासत के युवा चेहरे को बनाया प्रत्याशी; नए समीकरण की शुरुआत

    खबरें और भी