Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के बैजनाथ में बेटा बना पिता का हत्यारा, मां और भाई से उलझ रहा था आरोपित; बचाव करने गए बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 27 Jan 2026 12:04 PM (IST)

    Himachal Pradesh Murder News, कांगड़ा के बैजनाथ में एक बेटे ने अपने 78 वर्षीय पिता जगदीश चंद की हत्या कर दी। सुरेंद्र कुमार नामक बेटे ने मां और भाई से ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश के बैजनाथ में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बेटे ने 78 वर्षीय बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतारा।

    2. मां और भाई से झगड़े के दौरान पिता ने किया बीच-बचाव।

    3. पुलिस ने आरोपित बेटे सुरेंद्र कुमार को किया गिरफ्तार।

    जागरण टीम, बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में बेटे ने बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया। बैजनाथ के नगेहड़ गांव में हुई इस घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने नगेहड़ गांव पहुंचकर आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि रात को सुरेंद्र कुमार घर आया और गाली गलौज करते हुए अपनी मां रामप्यारी के साथ उलझ पड़ा। बीच बचाव करते हुए सुरेंद्र को छोटे भाई ने पीछे हटाया तो उसने मां और भाई दोनों पर हमला कर दिया। 

    बीच बचाव करने आए थे पिता 

    जब आरोपित के पिता 78 वर्षीय जगदीश चंद बीच बचाव करने आए तो उसने उन पर भी हमला कर दिया। सुरेंद्र ने रिश्तों की मर्यादा को भूलते हुए बुजुर्ग पिता पर लात-घूंसो से बुरी तरह से हमला करते हुए उन्हें नीचे गिरा दिया। इस दौरान गंभीर चोट लग गई। 

    परिवार ने अस्पताल पहुंचाया पर नहीं बची जान

    पिता को लहुलूहान कर आरोपित रुका तो परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल बैजनाथ ले गए। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित बेटे को पकड़ लिया है।

    पुलिस कर रही कार्रवाई

    पुलिस का कहना है कि रामप्यारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: कांगड़ा के जयसिंहपुर क्षेत्र में प्राइवेट स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, बच्चों समेत 10 लोग थे सवार 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक और फर्जी डिग्री से नौकरी पाने का मामला, पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज हुई FIR


    खबरें और भी