Himachal Congress: प्रभारी रजनी पाटिल ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, प्रदेश अध्यक्ष पर बनेगी बात?
Himachal Pradesh Congress हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 21 से 23 अगस्त तक शिमला दौरे पर रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल 21 से 23 अगस्त तक शिमला के दौरे पर रहेंगी। उन्होंने कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के चयन सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
रजनी पाटिल इस दौरान वह पार्टी नेताओं, अग्रणी संगठनों के नेताओं से बैठकें भी करेंगी। प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा होगी। 21 अगस्त को पाटिल शाम सात बजे शिमला पहुंचेंगी। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेंगी। 22 अगस्त सुबह 10 बजे वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगी।
प्रदेश कांग्रेस 22 अगस्त को दोपहर 12 बजे शिमला स्थित प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में वोट चोरी जैसे आरोपों पर रैली निकालेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं से रैली में शामिल होने की अपील की है।
रैली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश मामलों के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
खबरें और भी
सह प्रभारी विदित चौधरी पहुंचे शिमला
कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी शिमला पहुंच गए हैं। बीते रोज उन्होंने प्रतिभा सिंह व पूर्व महासचिव यशवंत छाजटा से बैठक की। मंगलवार को वह विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने 22 अगस्त को प्रदेशस्तरीय रैली की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की।
नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगी रजनी पाटिल
रजनी पाटिल 23 अगस्त सुबह 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व पीसीसी के अन्य पूर्व नेताओं से अलग-अलग भेंट करेंगी। दो बजे शिमला से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगी।