Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Election 2022: योगी और प्रियंका की पांच किमी के दायरे में रैलियां, राजनाथ, स्‍मृति व पायलट हिमाचल में

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 10:42 AM (IST)

    Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार दिन का समय बाकी रहा है। 12 नवंबर को मतदान होना है। आठ नौ व दस नवंबर तीन दिन ही प्र ...और पढ़ें

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ
    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ

    शिमला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में चार दिन का समय बाकी रहा है। 12 नवंबर को मतदान होना है। आठ, नौ व दस नवंबर तीन दिन ही प्रचार के बचे हैं। ऐसे में सभी ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। हिमाचल प्रदेश में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ दोनों ऊना विधानसभा क्षेत्र में होंगे। दोनों पांच किलोमीटर के दायरे में ही रै‍लियां करेंगे। प्रियंका ऊना के कांगड़ और योगी आदित्‍यनाथ पांच किलोमीटर दूर सलोह में रैली करेंगे। योगी आदित्‍यनाथ द्रंग के टकोली में रैली करेंगे। सचिन पायलट सुंदरनगर के डैहर में जनसभा करेंगे।

    राजनाथ, स्‍मृति, अनुराग कांगड़ा जिला में

    भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन पार्टी नेता कई विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैजनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी नूरपुर व इंदौरा, अनुराग ठाकुर ज्वालामुखी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी विभिन्न क्षेत्रों में रोड शो करेंगे। राजनाथ सिंह मंडी जिला के बल्‍ह में भी जनसभा करेंगे। धर्मशाला में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह पत्रकारों से बातचीत करेंगे। जयराम ठाकुर सराज और बंजार में जनसभाएं करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh Election 2022: जेपी नड्डा और योगी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची हिमाचल कांग्रेस, लगाए गंभीर आरोप

    प्रियंका ने संभाली है कमान

    ऊना में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली होगी। इससे पहले प्रियंका सोलन व मंडी में रैली कर चुकी हैं। राहुल व सोनिया गांधी की अनुपस्थिति में प्रियंका ने संभाली प्रचार की कमान। सचिन पायलट भी उनका बखूबी साथ दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: भाजपा के घोषणा पत्र में आखिर क्‍यों नहीं OPS, जयराम ने दी प्रतिक्रिया, UCC पर भी बोले

    Himachal BJP Manifesto: भाजपा ने जारी किया 11 संकल्‍प का घोषणा पत्र, महिलाओं को 33% नौकरी, छात्राओं को स्‍कूटी

    खबरें और भी