विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangra News: पिता ने दिहाड़ी लगाकर बेटे के लिए खरीदी थी बाइक, उसी से दुर्घटनाग्रस्त होकर दोनों की मौत

Published: Sat, 19 Jul 2025 06:13 PM (IST)

Kangra News जिला कांगड़ा के खैरियां में एक दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। 70 वर्षीय प्यारचंद और ...और पढ़ें

खैरियां में बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो
खैरियां में बाइक दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. जिला कांगड़ा के खैरियां में पेश आया हादसा
  2. घर से कुछ कर दूरी पर बाइक के आगे पशु आने से हादसा
  3. परिवार में अकेली रह गई मां, छोटे बेटे की पहली हो गई है मौत

संवाद सूत्र, बिलासपुर (कांगड़ा)। Kangra News, जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के सपड़ू गांव में शनिवार को बाइक दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसे में 70 वर्षीय प्यारचंद और उनके बेटे 22 वर्षीय साहिल कुमार निवासी सपडू की मौत हो गई। यह हादसा घर से कुछ ही दूरी पर बाइक के आगे एक बेसहारा पशु आने से हुआ।

जानकारी के मुताबिक पिता-पुत्र बाइक पर सुबह लगभग नौ बजे घर से देहरा की तरफ़ जा रहे थे। घर से निकलते ही 200 मीटर आगे उनकी बाइक के आगे एक बेसहारा पशु आ गया, जिसे बचाते हुए बाइक असंतुलित होकर सड़क पर पुलिया से टकरा गई। दोनों बाइक सवार पिता व पुत्र बुरी तरह ज़ख़्मी होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लाेगों द्वारा उन्हें नज़दीकी अस्पताल हरिपुर में ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें वहां टांडा मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान प्यारचंद ने रास्ते में दम तोड़ दिया और उनके बेटे साहिल कुमार ने टांडा में दम तोड़ा।

यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल की सड़कों पर दौड़ रही मौत, 451 ब्लैक स्पाट चिह्नित, केंद्र की रिपोर्ट के बाद हरकत में तीन विभाग

छोटे बेटे की पहले हो गई थी मौत, दो बेटियां शादीशुदा

बाइक को प्यार चंद का बेटा साहिल चला रहा था। बाइक अभी बिलकुल नई थी। प्यार चंद की दो लड़कियां शादीशुदा हैं और एक बेटे की छोटी आयु में ही मृत्यु हो गई थी। प्यार चंद दिहाड़ी मजदूरी करते थे। प्यार चंद अपने काम को लेकर बेटे साहिल के साथ बाइक पर देहरा जा रहे थे। इस दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत के बाद अब घर में अकेली उनकी पत्नी यशोधा रह गई है।

यह भी पढ़ें- Hamirpur News: हमीरपुर के भोरंज में फिसलकर ढलान में गिरी बाइक, 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

कुछ दिन पहले ही बेटे के लिए ली थी बाइक

हरिपुर पुलिस के अनुसार दोनों का पोस्टमार्टम करके उनकी देह परिवार के सुपुर्द की जाएगी। प्यार चंद दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अभी कुछ समय पहले ही उन्होंने बेटे के लिए नई बाइक लेकर दी थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह बाइक ही उनकी व उनके बेटे की मौत का कारण बनेगी।

हादसे ने यशोधा से छीने पति और बेटा

वहीं साहिल भी अपने अपने परिवार की गाड़ी को आगे खिंचने के लिए देहरा में एक दुकान में कार्य कर रहा था। इस हादसे की सूचना के बाद अब परिवार में अकेली रह गई यशोधा देवी का तो सब कुछ ही उजड़ गया। हादसे में उनके पति के साथ बेटे को भी उनसे छीन लिया। उनके एक बेटे की पहले ही छोटी आयु में मौत हो गई थी और अब इस हादसे ने उनसे उनका सब कुछ छीन लिया।

यह भी पढ़ें- Chamba Road Accident: चंबा में 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी कार, दो दिन बाद चला हादसे का पता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।