विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: पहले पीटा और फिर ट्रक से कुचलकर आखिरी सांसें लेने के लिए छोड़ दिया, फोरलेन पर हुई वारदात

Published: Wed, 13 Aug 2025 01:41 PM (IST)

Himachal Pradesh News कांगड़ा के भाली में फोरलेन कंपनी के कर्मचारी मनोज कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें

व्यक्ति की मौत के विरोध में प्रदर्शन करते लोग व मृतक का बेटा और पिता। जागरण
व्यक्ति की मौत के विरोध में प्रदर्शन करते लोग व मृतक का बेटा और पिता। जागरण

संवाद सहयोगी, कोटला (कांगड़ा)। Himachal Pradesh News, हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक और सनसनीखेज वारदात हुई है। पुलिस थाना जवाली के तहत फोरलेन बना रही भारत कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत 38 वर्षीय मनोज कुमार निवासी भाली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार को आरोप है कि मनोज को पहले पीटा गया व उसके बाद ट्रक से कुचला गया है। 

आक्रोशित स्वजन ने पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। लोगों ने फोरलेन कंपनी के विरुद्ध नारेबाजी की। शाम को दाे घंटे हाईवे बंद रहा।

बाद में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मनोज के स्वजन को आरोपितों को तलाशने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने शव उठाया और अंत्येष्टि की। पिता साहबो राम ने आरोप लगाया कि बेटे मनोज की हत्या फोरलेन बना रही कंपनी के लोगों ने की है।

पिटाई के बाद ट्रक से कुचलने का आरोप

आरोप है कि भाली स्थित कंपनी के कार्यालय में बेटे को पहले पीटा और बाद में ट्रक से कुचल कर आखिरी सांसें लेने के लिए छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस बाबत पता चलने पर उन्होंने मनोज को शाहपुर अस्पताल पहुंचाया और यहां से टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया जहां मौत हो गई।

दो लोगों पर पीटने का आरोप

स्वजन के अनुसार मनोज कुमार ने एक वीडियो रिकार्डिंग में बयान दिया है कि उसे कंपनी के दो लोगों ने मारा है। आरोप लगाया कि पुलिस ने भी आरोपितों का नहीं पकड़ा है।

एसडीएम व डीएसपी ने दिया भरोसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल, डीएसपी जवाली बीरी सिंह राठौड़ व एसएचओ जवाली प्रीतम सिंह ने कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को उठाया। एसडीएम जवाली व डीएसपी ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपित जल्द सलाखों के पीछे होंगे। पुलिस हर पहलू से आरोपितों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: चोरी के लिए डांटने पर नाबालिग बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, ...बरामदे से घसीट कर ले गया शव

परिवार को न्याय दिलाने की मांग

मृतक के गांव के लोग छज्जू राम, सुशील कुमार, महेंद्र सिंह, प्रताप चंद व अमर राणा ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए और उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

यह भी पढ़ें- CM की सुरक्षा में चूक पर कांस्टेबल के रोके वेतन लाभ 23 साल बाद बहाल, हिमाचल हाई कोर्ट ने सजा को असंवैधानिक बताते हुए दिया निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।