Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: नगरोटा बगवां में भतीजे ने की चाचा की बेरहमी से हत्या, चाकू से किए 8 वार; पुलिस ने दबोचा आरोपित

    Updated: Sun, 28 Sep 2025 03:11 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh Kangra News हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में एक चौंकाने वाली घटना हुई। लुदरेड़ गांव में एक भतीजे ने चाचा की चाकू मार ...और पढ़ें

    हत्या आरोपित भतीजा सुखविंदर और मृतक अशोक कुमार की फाइल फोटो
    हत्या आरोपित भतीजा सुखविंदर और मृतक अशोक कुमार की फाइल फोटो

    जागरण टीम, नगरोटा बगवां। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार सुबह सनसनीखेज मामला सामने आया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड़ गांव में भतीजे ने चाचा का चाकू मारकर मर्डर कर दिया।

    हत्याकांड को तब अंजाम दिया, जब चाचा सुबह 8 बजे अपने घर से काम पर जा रहा था। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी लुदरेड़ के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोप में सुखविंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    हत्या आरोपित सखुविंदर की उम्र 26 साल बताई जा रही है व वह अभी कुंवारा है व कुछ भी नहीं करता है। 

    बताया जा रहा अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता था। हाल ही में सरकारी योजन के तहत उनका नया मकान बना था, अशोक कुमार अब दो बेटियों और पत्नी के साथ यहीं रह रहा था।

    पहले भी की थी युवक ने चाचा से हाथापाई

    बताया जा रहा है आरोपित भतीजे ने पहले भी अपने चाचा के साथ हाथापाई की थी, जिसमें भी वह घायल हुआ था। इस मारपीट को लेकर भी केस दर्ज हुआ था।

    जमीन विवाद बताई जा रही हत्या की वजह

    हत्या के पीछे कारण जमीनी विवाद बताया का रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हत्यारोपित के परिवार को हाल ही में फोरलेन में जमीन आने पर मुआवजा भी मामा की और से मिला था। उनका वहां भी मकान है।

    बहस के बाद भतीजे ने चाकू से किए कई वार

    लोगों का कहना है कि अशोक कुमार मिलनसार और शरीफ व्यक्ति था। अपने काम से ही काम रखता था। सुबह जब वह घर से काम के लिए निकला तो भतीजे ने उसे रोक दिया। उसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसके बाद भतीजे ने उसे चाकू से कई वार कर दिए।

    खबरें और भी

    खून से लथपथ अशोक को टांडा ले गए स्वजन

    आसपास के लोग चीखने की आवाज सुनकर आए तो अशोक कुमार खून से लथपथ था। ग्रामीण अशोक कुमार को टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात के बाद आरोपित अपने घर चला गया, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपित को पकड़ लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए हैं। व्यक्ति पर चाकू से सात से आठ वार किए हैं।

    यह भी पढ़ें- कुल्लू के पूर्व SDM की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, यौन शोषण की शिकायत पर DGP ने दिए जांच के आदेश

    यह भी पढ़ें- Una Murder Case: आरोपित फौजी ने कबूल किया गुनाह, शादी से एक दिन पहले क्यों की दुल्हन की हत्या?