Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश के बीच दो सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत, चंबा में कार लुढ़की; कांगड़ा में खड्ड में गिरा ट्रक

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 28 Jul 2026 12:28 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 7 लोगों की मौत हो गई। चंबा में कार खाई में गिरने से परिवार के 5 सदस्य मारे गए, कांग ...और पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश के बीच नगरोटा बगवां में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और चंबा में खाई में गिरी कार।

    हिमाचल में भारी बारिश के बीच नगरोटा बगवां में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और चंबा में खाई में गिरी कार।

    HighLights

    1. चंबा में कार खाई में गिरी, एक परिवार के 5 मरे।

    2. कांगड़ा में ट्रक खड्ड में गिरा, 2 लोगों की मौत।

    3. हादसे भारी बारिश के दौरान हुए, चालक फरार।

    जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच दो बड़े हादसे हुए हैं, इनमें 7 लोगों की मौत हो गई है। जिला चंबा के लाहड़ में गाड़ी खाई में गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक साल का बच्चा भी शामिल है। वहीं, कांगड़ा जिला में पठानकोट-मंडी हाईवे पर बीती रात 53 मील के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। 

    पुल की रेलिंग तोड़ते हुए खड्ड में गिरा ट्रक

    53 मील और खोली को जोड़ने वाले पुल पर 16 टायरी बड़ा ट्रक पुल की रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे खड्ड में जा गिरा। ट्रक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक फरार हो गया।

    दोनों मृतक नगरोटा बगवां निवासी

    दोनों मृतक नगरोटा बगवां के वताए जा रहे हैं। पुलिस स्टेशन कांगड़ा के प्रभारी संजीव के अनुसार मृतकों की पहचान 39 वर्षीय मनु महाजन कायस्थ वाड़ी नगरोटा बगवां और 51 वर्षीय लुम्मा राम के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

    पंजाब नंबर का है ट्रक

    बताया जा रहा हैं कि पंजाब नंबर का है, जिसमें चालक सहित कुल तीन लोग सवार थे। जब ट्रक पुल से गुजर रहा था, उसी समय यह हादसा पेश आया। मौके पर पहुंचे लोगों के अनुसार ट्रक में चालक समेत कुल तीन लोग थे, जिसमे से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, लाहाड़ के पास गहरी खाई में गिरी कार; एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत