हिमाचल में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर इंटरव्यू, 10 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान; नोट करें पता
जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती करेगा। ...और पढ़ें

सिक्योरिटी गार्ड के लिए निकली जॉब (जागरण फोटो)
HighLights
सिस इंडिया लिमिटेड में 150 पदों पर भर्ती
सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के लिए अवसर
10 अगस्त से 17 अगस्त तक साक्षात्कार
जागरण संवाददाता, धर्मशाला। जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं या इससे अधिक तथा आयु 19 से 40 वर्ष निर्धारित की है। चयनित अभ्यर्थियों को 18 हजार से 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज के फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 11 बजे साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
साक्षात्कार 10 अगस्त को रोजगार उपकार्यालय बैजनाथ, 11 अगस्त को रोजगार उप कार्यालय कांगड़ा, 13 अगस्त को रोजगार उप कार्यालय देहरा, 14 को बड़ोह तथा 17 अगस्त को रोजगार उप कार्यालय कस्बा कोटला में आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य देय नहीं दिया जाएगा। साक्षात्कार का विवरण विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।