विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: मांझी खड्ड पर बनेगा देश का दूसरा रनवे ब्रिज, पुणे के विशेषज्ञों ने फाइनल किया प्रोजेक्ट

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 05 Aug 2026 11:36 AM (IST)

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के तहत मांझी खड्ड पर देश का दूसरा रनवे ब्रिज बनेगा, जिसका डिजाइन पुणे के विशेषज्ञों ने ...और पढ़ें

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार का प्रोसेस शुरू हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार का प्रोसेस शुरू हो गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मांझी खड्ड पर बनेगा देश का दूसरा रनवे ब्रिज।

  2. बड़े जेट विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ की सुविधा होगी।

  3. हिमाचल के पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा।

संवाद सहयोगी, गगल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के तहत मांझी खड्ड पर बनने वाले रनवे ब्रिज के लिए उच्चस्तरीय बैठक हुई। एयरपोर्ट परिसर में हुई बैठक में पुणे स्थित केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र (सीडब्ल्यूपीआरएस) के विशेषज्ञ अरुण कुमार और वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड की टीम के सदस्यों ने भाग लिया। 

इस दौरान खड्ड के ऊपर बनने वाले पुल के तकनीकी पहलुओं, सुरक्षा मानकों और पानी के बहाव से जुड़े डिजाइन का आकलन किया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह पुल अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत रनवे ब्रिज के रूप में विकसित किया जाएगा।

जेट व बोइंग भी करेंगे लैंड व टेकआफ

पुल लगभग 380 मीटर लंबा और 360 मीटर चौड़ा होगा। इसके ऊपर से बड़े जेट विमानों जैसे एयरबस ए-320 और बोइंग-737 के सुरक्षित लैंडिंग और टेकआफ की सुविधा होगी। बैठक के बाद विशेषज्ञों ने पुल का स्पाट विजिट किया और सभी पहलुओं की जांच की। सहायक प्रबंधक शैलेश कुमार ने बताया कि पुल के डिजाइन को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। 

देश का दूसरा रनवे ब्रिज होगा

कांगड़ा एयरपोर्ट का यह विस्तार हिमाचल प्रदेश के पर्यटन और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह देश का दूसरा रनवे ब्रिज होगा। इससे बड़े विमानों की आवाजाही संभव होगी, जिससे धर्मशाला, मैक्लोडगंज और पूरे प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों में वृद्धि की उम्मीद है। 

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक रोबिन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी विनय धीमान, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता, सीडब्ल्यूपीआरएस (पुणे) के विशेष अरुण कुमार और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सिरमौर में 450% अधिक वर्षा ने मचाई तबाही; स्कूलों में छुट्टी घोषित