Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तबाही के बीच हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, कांगड़ा के 10 KM की गहराई में था केंद्र

    Updated: Mon, 18 Aug 2025 10:33 PM (IST)

    सोमवार देर शाम कांगड़ा जिले में 3.9 रिक्टर स्केल का भूकंप आया जिसका केंद्र कांगड़ा के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था। बैजनाथ पालमपुर नगरोटा बगवां और ...और पढ़ें

    तबाही के बीच हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके। सांकेतिक फोटो
    तबाही के बीच हिमाचल में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके। सांकेतिक फोटो

    संवाद सहयोगी, बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के कई हिस्सों में सोमवार देर शाम 9 बजकर 28 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 3.9 रिक्टर स्केल दर्ज की गई है। बैजनाथ, पालमपुर, कांगड़ा, नगरोटा बगवां व धर्मशाला में कई लोगों ने इस झटके को महसूस किया। ‌

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र कांगड़ा के समीप 10 किलोमीटर की गहराई में था। कई लोगों ने इस झटके को महसूस किया। उल्लेखनीय है कि जिला कांगड़ा भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन 5 में आता है।

    जिला कांगड़ा वर्ष 1905 में 7.8 रिक्टर स्केल का बड़ा भूकंप झेल चुका है। पिछले कुछ सालों से जिला कांगड़ा में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं।

    इसमें शाहपुर के समीप कई बार भूकंप का केंद्र दर्ज किया गया है। उधर जिला प्रशासन के अनुसार इस झटके में कहीं भी किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।