विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडी-पठानकोट फोरलेन पर राजोल से ठानपुरी पैच की अलाइनमेंट घोषणा जल्द, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी को मंजूरी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 22 Sep 2026 02:22 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 02:35 PM (IST)

प्रदेश सरकार ने मंडी-पठानकोट फोरलेन के राजोल-ठानपुरी पैच के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी को मंजूरी दे दी है। कांगड़ा हवाई ...और पढ़ें

मंडी-पठानकोट फोरलेन पर राजोल से ठानपुरी हिस्से की अलाइनमेंट जल्द होगी। प्रतीकात्मक फोटो

मंडी-पठानकोट फोरलेन पर राजोल से ठानपुरी हिस्से की अलाइनमेंट जल्द होगी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. राजोल-ठानपुरी फोरलेन पैच के लिए कंसल्टेंसी को प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी।

  2. कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के कारण अलाइनमेंट में देरी हुई थी।

  3. अलाइनमेंट की घोषणा जल्द होगी, परियोजना 2028 तक पूरी होगी।

संवाद सहयोगी, कांगड़ा। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के कारण मंडी-पठानकोट फोरलेन के राजोल ठानपुरी पैच (पैकेज-2बी) की अलाइनमेंट को लेकर जल्द ही घोषणा होने वाली है। प्रदेश सरकार की ओर से इस पैच के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी को मंजूर कर लिया गया है और जल्द ही इसकी सरकारी घोषणा की जा सकती है। सामरिक और क्षेत्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के अंतर्गत राजोल-ठानपुरी पैच (पैकेज-2बी) को लेकर ताजा प्रशासनिक और तकनीकी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं।

कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के कारण इस हिस्से के अलाइनमेंट और प्रारूप में लंबे समय से जो पेंच फंसा हुआ था, उसे सुलझाने के लिए कंसल्टेंसी और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

हजारों लोग असमंजस में

कंसल्टेंसी में देरी के कारण राजोल से ठानपुरी के बीच के हजारों लोगों में असमंजस की स्थिति थी कि यह फोरलेन कहां से निकेलगा और किस क्षेत्र के लोग प्रभावित होगें। अलाइनमेंट स्पष्ट न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और जमीन मालिकों में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है। करोड़ों रुपये के विकासात्मक कार्य रुके पड़े हैं, जिससे लोगों की चिंताएं बढ़ गई है।

कच्छियारी-रानीताल फोरलेन शुरू होने से मटौर में बढ़ेगा दबाव

रियुंद पुल का कार्य पूरा हो चुका है और आगामी कुछ दिनों में कच्छियारी-रानीताल फोरलेन कभी भी शुरू हो सकता है। ऐसे में कच्छियारी मटौर रोड पर वाहनों का काफी दवाब बढ़ेगा, जिससे जाम की स्थिति और गहरा सकती है। कच्छियारी से रानीताल फोरलेन के वाहनों के बढ़ते दवाब को कम करने के लिए राजोल-ठानपुरी फोरलेन का निर्माण होना बहुत जरूरी है। अलाइनमेंट के बाद ही इस प्रोजेक्ट का कार्य शुरू होगा और क्षेत्र की तस्वीर स्पष्ट होगी।

कभी भी हो सकती है घोषणा

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने राजोल ठानपुरी फोरलेन के कंसल्टेंसी को प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी की बात कही है और ऐसे में कभी भी अलाइनमेंट की घोषणा कभी भी हो सकती है।

एनएचएआई ने भेजे हैं तीन विकल्प

राजोल-ठानपुरी अलाइनमेंट में देरी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इसके लिए तीन अलग-अलग विकल्प राज्य सरकार को भेजे थे और ऐसे में राज्य सरकार ने किस विकल्प पर हामी भरी है इसकी घोषणा होनी बाकी है।  इसी वर्ष कुछ माह पहले भी पूर्व राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी द्वारा संसद में सवाल उठाए जाने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने मार्च 2026 में स्पष्ट किया था कि राजोल से ठानपुरी खंड की डीपीआर को फाइनल रूप दिया जा रहा है और वर्तमान स्थिति कंसलटेंट और डीपीआर प्रक्रिया इस पैच के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी और एलाइनमेंट के प्रारूप को फाइनल मंजूरी देने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि जमीनी स्तर पर काम शुरू हो सके।

2028 तक पूरा करने का लक्ष्य

हालांकि विभाग ने अलाइनमेंट की घोषणा से पहले ही एनएचएआई के शेड्यूल के अनुसार राजोल से ठानपुरी फोरलेन प्रोजेक्ट को पूरी तरह वर्ष 2028 तक कंप्लीट करने का लक्ष्य रखा है और ऐसे में आगामी दो सप्ताह में अलाइनमेंट की घोषणा हो सकती है। कांगड़ा एयरपोर्ट के संभावित विस्तारीकरण और प्रदेश सरकार तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बीच एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को लेकर इस 12 किलोमीटर (राजोल-ठानपुरी/कछियारी) हिस्से की डीपीआर और अलाइनमेंट का कार्य लटका हुआ है।

178 किलोमीटर लंबा फोरलेन

हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारी करण के चलते फोरलेन का प्रारूप भी बदल जाएगा। 178 किलोमीटर लंबे पठानकोट-मंडी फोरलेन का निर्माण कार्य जिला कांगड़ा में मंडी दोनों ही जिलों में चल रहा है।

क्या कहना है सांसद का

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने बताया कि राजोल ठानपुरी फोरलेन के कंसल्टेंसी को प्रदेश सरकार द्वारा मंजूर कर लिए जाने का दावा है। कंसल्टेंसी के बाद जल्द ही अलाइनमेंट की घोषणा हो जाएगी, जिससे कांगड़ा क्षेत्र स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस फोरलेन के निर्माण का जल्द ही कार्य शुरू होगा।

यह भी पढ़ें: सिरमौर में हाईवे पर पलटा पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर, वाहनों की कई किलोमीटर तक लगी कतारें; लीकेज के कारण दहशत 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।