विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal By-Election: देहरा में पहली बार होगा दिलचस्प मुकाबला, सिर्फ दो दल और निर्दलीय लड़ रहे चुनाव

Published: Tue, 25 Jun 2024 03:47 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में देहरा में हो रहे उपचुनाव (By Election In Dehra) में इस बार बीजेपी और कांग्रेस ...और पढ़ें

देहरा में पहली बार होगा दिलचस्प मुकाबला।
देहरा में पहली बार होगा दिलचस्प मुकाबला।

HighLights

  1. देहरा में पहली बार सिर्फ दो दल और निर्दलीय लड़ रहे चुनाव
  2. पहले अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टियां भी उतारती रही हैं उम्मीदवार
  3. होशियार सिंह ने इस बार ठोंकी बीजेपी से दावेदारी

सुनील राणा, देहरा। देहरा में हो रहे उपचुनाव में पहली बार दो ही राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस मैदान में हैं। इससे पहले हुए हर चुनाव में यहां से दो से ज्यादा राजनीतिक दल उम्मीदवार उतारते रहे हैं। हालांकि, पहले की तरह निर्दलीय इस बार भी चुनाव लड़े रहे हें। लेकिन टक्कर भाजपा और कांग्रेस में ही मानी जा रही है।

साल 2008 के परिसीमन के बाद वजूद में आए देहरा विधानसभा क्षेत्र में पहली दफा 2012 में चुनाव हुआ था। उस समय भाजपा के रविंद्र रवि यहां के विधायक चुने गए थे। उनके खिलाफ मैदान में कांग्रेस से राजिंदर सिंह राणा, बहुजन समाज पार्टी से हरिओम और तृणमूल कांग्रेस से राजकुमार मैदान में थे। इसके अलावा निर्दलीय के रूप में हरपाल सिंह जसवाल, राजेश कुमार, ओंकार चंद, विजय कुमार, सतीश कुमार और अश्वनी कुमार ने भाग्य आजमाया था।

बीजेपी और कांग्रेस को होशियार सिंह ने दी थी मात

2017 में निर्दलीय होशियार सिंह यहां से विजेता रहे। उन्होंने भाजपा के रविंदर रवि और कांग्रेस की विप्लव ठाकुर को पराजित किया था। इस चुनाव में भारतीय हिमाचल जन विकास पार्टी की ओर से मनोहर लाल भी मैदान में थे। उनके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सुदेश चौधरी ने भी चुनाव लड़ा था।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'घर-जेवर गिरवी पर रखकर फिल्म बनाई...' Emergency की रिलीज डेट पर छलका मंडी सांसद का दर्द

2022 में फिर निर्दलीय होशियार सिंह की विजेता रहे। उन्होंने अपने मुकाबले में उतरे कांग्रेस के डॉ. राजेश शर्मा और भाजपा के रमेश धवाला को हराया था। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी से मनीष कुमार उम्मीदवार थे। वहीं, हरबंस सिंह बहुजन समाज पार्टी से और वरुण कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे थे।

सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशी में होशियार सिंह ही जीते

होशियार सिंह यहां से दो बार लगातार निर्दलीय विधायक बने हें। उन्होंने वर्ष 2017 और 2022 में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं को हराया है। होशियार सिंह इस बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लगातार दो बार निर्दलीय विधानसभा पहुंचने वाले वह हिमाचल के तीसरे विधायक हैं। इससे पहले किन्नौर और ठियोग में ऐसा हो चुका है।

इस बार मैदान में पांच उम्मीदवार

उपचुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच में सभी सही पाए गए थे। इस बार कांग्रेस से कमलेश ठाकुर, भाजपा से होशियार सिंह सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवार संजय शर्मा, सुलेखा देवी और अरुण अंकेश स्याल अब मैदान में हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal News: 'भाजपा ने इतना कर्ज लिया कि चुकाने के लिए लोन लेना पड़ रहा है', सीएम सुक्खू ने साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।