यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kangana Ranaut: 'घर-जेवर गिरवी पर रखकर फिल्म बनाई...' Emergency की रिलीज डेट पर छलका मंडी सांसद का दर्द
मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट (Emergency Release Date) फाइनल हो गई है। कंगना रनौत फिल्म में देश की तत्का ...और पढ़ें

HighLights
- 6 सितंबर को रिलीज होगी कंगना की फिल्म इमरजेंसी
- फिल्म में इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं कंगना
- इमरजेंसी की रिलीज डेट पर छलका कंगना का दर्द
एएनआई, मंडी। मंडी से सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मंगलवार को आपातकाल के 49 साल पूरे होने पर कंगना ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
इनकी काली करतूतें खुलेगी- कंगना
कंगना रनौत ने कहा कि आज जो संविधान की किताब संसद में उठा रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, नौटंकी कर रहे हैं इनकी काली करतूतें 6 सितंबर को खुलेगी। ये फिल्म ना बने इसके लिए मुझे यातनाएं सहनी पड़ी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेरी फिल्म रुकवा दी गई। मैंने अपना घर और जेवर गिरवी रखकर ये फिल्म बनाई है।
#WATCH दिल्ली: अपनी फिल्म इमरजेंसी पर भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा, "ये जो आज संविधान की किताब संसद में उठा रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, नौटंकी कर रहे हैं इनकी काली करतूतें 6 सितंबर को खुलेगी। ये फिल्म ना बने इसके लिए मुझे यातनाएं सहनी पड़ी और मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मेरी… pic.twitter.com/OWsDl0Vxms
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2024