Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पठानकोट-बैजनाथ पपरोला नैरोगेज ट्रेन सेवा आज से से फिर शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:55 AM (IST)

    भारी बारिश से बाधित पठानकोट-बैजनाथ पपरोला नैरोगेज रेल सेवा 31 जुलाई से बहाल होगी, जिससे कांगड़ा घाटी के यात्रियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

    पठानकोट-बैजनाथ पपरोला नैरोगेज ट्रेन सेवा 31 जुलाई से फिर शुरू (जागरण)

    पठानकोट-बैजनाथ पपरोला नैरोगेज ट्रेन सेवा 31 जुलाई से फिर शुरू (जागरण)

    HighLights

    1. पठानकोट-बैजनाथ पपरोला नैरोगेज रेल सेवा 31 जुलाई से बहाल

    2. भारी बारिश के कारण बाधित हुई थी ट्रेन सेवा

    3. कांगड़ा घाटी के यात्रियों, पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत

    जागरण संवाददाता, कांगड़ा। भारी बारिश के कारण प्रभावित पठानकोट-बैजनाथ पपरोला नैरोगेज रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं शुक्रवार, 31 जुलाई से दोबारा शुरू हो जाएंगी। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने वीरवार को इसकी घोषणा की।

    रेलवे के अनुसार, 2 जून 2026 से पहले संचालित होने वाली नियमित ट्रेनें पुनः अपने निर्धारित रूट पर चलेंगी। इनमें ट्रेन संख्या 52473/52472, 52465/52467 तथा 52470/52474 शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से कांगड़ा घाटी क्षेत्र के यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

    हालांकि, परिचालन कारणों के चलते ट्रेन संख्या 52464 (बैजनाथ पपरोला-ज्वालामुखी रोड) तथा ट्रेन संख्या 52469 (ज्वालामुखी रोड-बैजनाथ पपरोला) का संचालन 31 जुलाई को अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।

    उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के संचालन और समय-सारणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें।

    जो ट्रेन  मौजूदा समय में चलेगी। उनमें बैजनाथ पपरोला से पठानकोट के लिए दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर व दूसरी ट्रेन पठानकोट के लिए 3 बजकर 40 पर चलेगी। जबकि बैजनाथ पपरोला से जोगिंदर नगर के लिए एक ट्रेन सुबह 8 बजे चलेगी। यह ट्रेन जोगिंदर नगर 9:30 बजे पहुंचेगी। वहां से यह ट्रेन 12:50 पर वापसी पर चलेगी और बैजनाथ पपरोला में 2:30 पर पहुंचेगी।

    अगर बैजनाथ पपरोला से ज्वालामुखी रोड के लिए ट्रेन शुरू होती है, तो यह ट्रेन सुबह 10 बजे रवाना होगी। जबकि पठानकोट से बैजनाथ पपरोला के लिए पहली ट्रेन सुबह 5:00 बजे चलेगी जो 12 बजे बैजनाथ पपरोला पहुंचेगी। पठानकोट से दूसरी ट्रेन सुबह 7 बजे चलेगी और बैजनाथ पपरोला दोपहर 1 बजकर 40 पर पहुंचेगी।