Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Pong Dam: सावधान! खतरे के निशान से सिर्फ एक फीट दूर पौंग बांध का जलस्तर, कांगड़ा व पंजाब के लिए खतरे की घंटी

    Updated: Tue, 26 Aug 2025 11:43 AM (IST)

    Pong Dam हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पौंग बांध का जलस्तर तेज़ी से बढ़ रहा है जो खतरे के निशान के करीब है। जलस्तर बढ़ने से कांगड़ा और पंजाब के ...और पढ़ें

    जिला काांगड़ा के देहरा में पौंग बांध में मिल रही ब्यास नदी।
    जिला काांगड़ा के देहरा में पौंग बांध में मिल रही ब्यास नदी।

    HighLights

    1. दो दिनो की भारी बारिश में पौंग का जलस्तर खतरे से सिर्फ 1 फीट दूर
    2. डैम का लेवल दो दिन में 6 फीट बढ़ा।
    3. इनफ्लो 26 अगस्त सुबह 2,50,957 क्यूसिक और आउटफ्लो 73,728 क्यूसिक

    संवाद सहयोगी, फतेहपुर (कांगड़ा)। Pong Dam, हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पौंग डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 24 अगस्त दोपहर जलस्तर 1385.21 फीट था और दो दिन में छह फीट बढ़कर 26 अगस्त सुबह 9 बजे यह 1388.90 फीट तक पहुंच गया। खतरे का निशान 1390 फीट है।

    बीबीएमबी ने बड़ा फैसला लेते हुए आउटफ्लो को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 75,000 क्यूसिक तक पहुंचाना शुरू कर दिया  है। पिछले 21 दिन से पौंग बांध के गेट खुले हैं। जिला कांगड़ा के इंदौरा व फतेहपुर सहित खासतौर पर मंड क्षेत्र के लिए यह खतरे की घंटी है। पंजाब के पांच जिलों में भी हालात खराब हो सकते हैं।

    दो लाख 50 हजार क्यूसिक पानी आ रहा पौंग में

    पौंग डैम का जलस्तर 25 अगस्त दोपहर 1385.21 फीट था। उस समय इनफ्लो 1,37,520 क्यूसिक और आउटफ्लो 59,539 क्यूसिक दर्ज हुआ। 26 अगस्त सुबह 7 बजे लेवल 1388.41 फीट, इनफ्लो 2,04,546 क्यूसिक और आउटफ्लो 69,852 क्यूसिक रहा। सुबह 8 बजे लेवल 1388.65 फीट, इनफ्लो 2,41,988 क्यूसिक और आउटफ्लो 71,848 क्यूसिक रहा।

    सुबह 9 बजे लेवल 1388.90 फीट, इनफ्लो 2,50,957 क्यूसिक, आउटफ्लो 73,728 क्यूसिक और डाउनस्ट्रीम 62,003 क्यूसिक दर्ज हुआ। अभी भी भारी बारिश का दौर जारी है। 

    75 हजार क्यूसिक से भी ज्यादा पानी छोड़ने की तैयारी

    बीबीएमबी ने चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ने का शेड्यूल जारी किया हुआ है। इस तरहा से पौंग बांध से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है। 25 अगस्त शाम 4 बजे आउटफ्लो 62,000 क्यूसिक, शाम 6 बजे तक 66,000 क्यूसिक।26 अगस्त सुबह 5 बजे 68,000 क्यूसिक, सुबह 6 बजे 70,000 क्यूसिक, सुबह 7 बजे 72,000 क्यूसिक, सुबह 8 बजे 74,000 क्यूसिक और अंत में सुबह 9 बजे 75,000 क्यूसिक तक पंहुचा दिया है। अभी पानी छोड़ने की मात्रा और बढ़ाई जा सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, CM बोले- मणिमहेश यात्रियों को रोकें पड़ोसी राज्य, जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश

    यह भी पढ़ें- Manimahesh Yatra में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, केंद्र सरकार की प्रसाद योजना में शामिल करने की तैयारी, विधानसभा में उठा मुद्दा