Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी, CM बोले- मणिमहेश यात्रियों को रोकें पड़ोसी राज्य, जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 06:18 PM (IST)

    Heavy Rain Alert in Himachal मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक जताया और यात्रा स्थगित करने का आग्रह ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
    हिमाचल प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    HighLights

    1. मणिमहेश यात्रा खराब मौसम के कारण स्थगित |
    2. सीएम सुक्खू ने श्रद्धालुओं की मृत्यु पर शोक जताया |
    3. भारी बारिश का अलर्ट, नदियों से दूर रहने की सलाह |

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Heavy Rain Alert in Himachal, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक संतप्त स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

    मणिमहेश यात्रियों को रोके पड़ोसी राज्यों का प्रशासन

    खराब मौसम के कारण मणिमहेश यात्रा को अस्थायी तौर पर स्थगित किया गया है। इसके अतिरिक्त पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला के उपायुक्तों से अनुरोध किया गया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक तीर्थ यात्रियों को संबंधित जिलों में ही रोककर रखें।

    24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी

    प्रदेश में जारी भारी वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए नदी और नालों के पास न जाने का आग्रह किया है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का लोगों को पालन करना चाहिए।

    आपदा में जिला प्रशासन को तुरंत प्रतिक्रिया का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को भूस्खलन, सड़क अवरोध और अचानक बाढ़ की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और आवश्यक सेवाओं का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित किया जाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- CM Sukhu के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाए सुधीर शर्मा, विधानसभा में रोजगार सहित इन मुद्दों पर झूठ बोलने का आरोप

    यह भी पढ़ें- हिमाचल भाजपा ने तय कर ली 2027 की रणनीति; बिंदल बोले- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी, जयराम का पंचायती चुनाव पर जोर