हिमाचल भाजपा ने तय कर ली 2027 की रणनीति; बिंदल बोले- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी, जयराम का पंचायती चुनाव पर जोर
Himachal Pradesh BJP ऊना में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला में डॉ. राजीव बिंदल ने 2027 के विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाने का स ...और पढ़ें

HighLights
- भाजपा कार्यकर्ता नगर पंचायत एवं इकाई चुनावों के लिए कमर कसें : जयराम
- प्रदेश में 2022 कि कांग्रेस सरकार एक आपदा सरकार बनकर आई : अनुराग
- ऊना में नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेताओं ने दिया चुनावी मंत्र।
जागरण संवाददाता, ऊना। Himachal Pradesh BJP, हिमाचल प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन ऊना के जिला कार्यालय में किया गया, इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन महामंत्री डा. सिकंदर कुमार, संजीव कटवाल और पायल वैद्य उपस्थित रहे।
दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि लोकसभा सीटों की दृष्टि से हमने चारों सीटों पर विजय प्राप्त की, जिसमें 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों पर हमने बढ़त हासिल की। डा. बिंदल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सभी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को साथ लेते हुए दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, इसके लिए हम संकल्पित हैं।
2027 में उखाड़ फेंकेंगे भ्रष्टाचारी सरकार को
बिंदल ने 2047 के विकसित भारत का संकल्प भी लिया और साथ ही वर्तमान कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प भी लिया।
पंचायत व निकाय चुनाव में कमर कसें कार्यकर्ता
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आने वाले पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव में कमर कसने का आह्वान किया और इन चुनाव में भाजपा द्वारा चयनित उम्मीदवारों को जिताकर प्रधान, उप प्रधान, सदस्य, पार्षद, जिला परिषद के पदों पर बैठने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम का भाव रखते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए हर कार्य को धरातल पर उतरेंगे।
आपदा बनकर आई काग्रेस सरकार : अनुराग
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा प्रदेश में 2022 की कांग्रेस सरकार एक आपदा सरकार बनकर आई। आपदा के समय सरकार द्वारा भाई भतीजावाद को बढ़ावा दिया गया, 2000 से अधिक संस्थानों को बंद कर दिया गया। झूठी गारंटियों से जनता को ठगा गया और अब तो पशु मित्र जैसे पदों को जारी कर प्रदेश भर में बेरोजगारों के जख्मों पर नमक छिड़का गया। जहां सरकार ने 58 साल की पक्की नौकरी का वादा किया था आज यह सरकार 3 साल में केवल 30000 नौकरियां ही दे पाई, वह भी पक्की नहीं कच्ची।
खबरें और भी
भाजपा का सेवा पखवाड़ा चलेगा
रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा का सेवा पखवाड़ा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा इसके संयोजक प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल होंगे, उनके साथ सह संयोजक सचिव सुमित शर्मा, अमित ठाकुर, तिलक राज एवं डॉ संजय रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, जहां पूरे देश भर में हम संघ शताब्दी वर्ष मनाएंगे। इस कार्यक्रम को प्रदेश स्तर पर संयोजक के रूप में उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा देखेंगे उनके साथ सह संयोजक सचिव वंदना योगी, कुसुम सदरेट, प्रियंता शर्मा और शिशु भाई धर्मा देखेंगे।
प्रभारी व सह प्रभारी ने भी दिए टिप्स
भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय एवं योजनाओं और सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की और मीडिया प्रबंधन को लेकर विशेष जानकारी दी। इसके साथ-साथ सह प्रभारी संजय टंडन ने सोशल मीडिया के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी।
सौदान सिंह ने किए सवाल जवाब
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने समापन सत्र में प्रश्न उत्तर लेते हुए कार्यशाला का समापन किया। इस बैठक में सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, 17 जिला अध्यक्ष, 171 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में गरमाने लगी सियासत, धूमल से मिलने पहुंचे जयराम और महामंत्री; क्या संगठन में विस्तार से नाराज पूर्व CM