Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CM सुक्खू को तबाही का मंजर बताते भावुक हुईं 12 परिवार बचाने वाली राणो देवी, एक मिनट में बयां की तस्वीर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 04:19 PM (IST)

    शाहपुर बोह घाटी में अपनी सूझबूझ से 12 परिवारों की जान बचाने वाली राणो देवी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर आपदा का मंजर बताते हुए भावुक हो ग ...और पढ़ें

    बोह दौरे के दौरान राणो देवी से मुलाकात करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

    बोह दौरे के दौरान राणो देवी से मुलाकात करते सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण

    HighLights

    1. राणो देवी ने बोह घाटी में 12 परिवारों की जान बचाई।

    2. मुख्यमंत्री सुक्खू से मिलकर आपदा का मंजर भावुक होकर बताया।

    3. 2021 की घटना याद कर लोगों को तुरंत अलर्ट किया।

    सोनू ठाकुर, शाहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में शाहपुर बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा को आए करीब अब पांच दिन बीत चुके हैं। लेकिन इस दौरान देवदूत बनकर सामने आई राणो देवी अभी भी चर्चा के केंद्र में हैं। राणो देवी ने अपनी सूझबूझ और तत्परता के चलते करीब 12 परिवारों की जान बचाई थी। बोह घाटी में लोगों का दर्द बांटने के लिए पहुंच रहा हर व्यक्ति राणो देवी से मुलाकात कर उसे मंजर के बारे में पूछ रहा है।

    इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू बोह घाटी में पहुंचे और आपदा प्रभावितों से मिले। जब आपदा के बारे में जिक्र हुआ तो ग्रामीणों ने बताया कि जब गड़घूं गांव में फ्लैश फ्लड आया तो राणो देवी ने सभी को अलर्ट किया और सभी को घरों से निकलकर दूर जाने के लिए कहा था, जिसके चलते करबी 12 परिवारों की जान बच पाई।

    सीएम से मुलाकात में बताई आंखों देखी

    इस दौरान मुख्यमंत्री भी राणो देवी से बात किए बिना रह न पाए। इस दौरान राणो देवी ने भावुक होते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि सुबह करीब 10 बजे बारिश लगी थी। वह आंगन में थी। साथ लगते नाले में एकदम से मटमैला पानी बढ़ने लगा था। उसे आभास हो गया कि कुछ गलत होने वाला है।

    तब 2021 की तबाही आई याद

    तब उसे 2021 में बोह घाटी में बादल फटने के बाद आए फ्लैश फ्लड की याद आई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान उसने बिना समय गंवाए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया। सभी को घरों से बाहर निकलने के लिए कहा।

    करीब दस मिनट में फ्लैश फ्लड ने 12 घरों और कुछ पशुशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया। खुशहाल गांव को पलभर में उजाड़ कर रख दिया।

    एक मिनट में बयां की तबाही की तस्वीर 

    मुख्यमंत्री के साथ हुई एक मिनट की बातचीत का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब प्रसारित हो रहा है। मुख्यमंत्री के साथ इस छोटी सी मुलाकात में राणो देवी ने आपदा की पूरी दास्तां कह डाली।

    यह भी पढ़ें: PWD ने बिना भूमि अधिग्रहण व सहमति के शुरू कर दिया सड़क निर्माण, मंडी कोर्ट ने लगाई काम पर रोक 

    खबरें और भी