विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

HRTC बस और बाइक की टक्कर में कॉलेज स्टूडेंट की मौत, कांगड़ा के चलाली में हुआ दर्दनाक हादसा

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 07 Sep 2026 12:26 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 12:35 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के चालाली में एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर में 20 वर्षीय छात्र दीपक भारद्वाज ...और पढ़ें

चलाली में दुर्घटनाग्रस्त बाइक और छात्र दीपक का फाइल फोटो।

चलाली में दुर्घटनाग्रस्त बाइक और छात्र दीपक का फाइल फोटो।

HighLights

  1. कांगड़ा के चालाली में बस-बाइक की आमने-सामने टक्कर।

  2. 20 वर्षीय छात्र दीपक भारद्वाज की मौके पर ही मौत।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी है।

कमलजीत, डाडासीबा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के चालाली में सोमवार सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक और एचआरटीसी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में 20 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतक की पहचान दीपक भारद्वाज निवासी गुरल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक बाइक पर सवार होकर ढलियारा स्थित अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ने के लिए जा रहा था, जबकि एचआरटीसी बस भरवाईं की ओर जा रही थी।

इसी दौरान चालाली के पास दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही मोईन थाना प्रभारी संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है।

पंचायत प्रधान व उपप्रधान भी मौके पर पहुंचे

पंचायत चालाली के प्रधान अश्वनी कुमार तथा उपप्रधान दीपक राजपूत भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पंचायत उपप्रधान दीपक राजपूत ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब एचआरटीसी बस भरवाईं की ओर जा रही थी और दीपक बाइक पर सवार होकर ढलियारा पढ़ने जा रहा था। दोनों वाहनों की अचानक हुई भिड़ंत में दीपक की मौत हो गई।

युवक की अचानक हुई मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जेठानी की मौत से सदमे में आई देवरानी ने भी त्याग दिए प्राण, हिमाचल में दर्दनाक वाकया; एक साथ उठी अर्थियां