Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Snowfall: खत्‍म हुआ इंतजार, हिमाचल में शुरू हुई बर्फबारी, मनाली और अटल टनल सहित इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चार

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 11:18 AM (GMT+05:30)

    Snowfall in Himachal हिमाचल प्रदेश के लोगों को अब सूखे से निजात मिलेगी। अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित रोहतांग बारालाचा शिंकुला व कुंजम दर्रों में हिमपात ...और पढ़ें

    मनाली और अटल टनल सहित इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चार
    मनाली और अटल टनल सहित इन जगहों पर बिछी बर्फ की सफेद चार

    जसवंत ठाकुर, मनाली। लंबे अरसे बाद मौसम मेहरवान हुआ है। अटल टनल के साउथ पोर्टल सहित रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रों में हिमपात शुरु हो गया है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में सुबह से हिमपात हो रहा है। मनाली केलंग मार्ग पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही सुचारु है। टनल के पोर्टल में दो इंच हिमपात हो चुका है। हिमपात को देखते हुए मनाली पुलिस ने वाहनों को सोलांग नाला में रोक दिया है।

    पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी

    हिमपात होने की खबर सुनते ही पर्यटकों ने पर्यटन स्थलों का रुख कर लिया है। सप्ताहांत में अवकाश होने के चलते पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। पर्यटन कारोबार ने भी गति पकड़ी है।

    पहाड़ों पर हिमपात होने से किसान बागवान व पर्यटन कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। दिसंबर के पहले सप्ताह लाहुल घाटी में हल्का हिमपात हुआ था उंसके बाद से सभी बर्फ के फाहों की राह देख रहे थे। हिमपात न होने से लाहौल के पर्यटन स्थलों से भी बर्फ गायब हो गई थी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Tourism: 15 जनवरी से 28 फरवरी तक सिस्सू में नहीं होगी पर्यटन गतिविधियां, देव आदेश के चलते पंचायत ने लिया फैसला

    जनवरी महीने में पहाड़ बर्फ के बिना दिखे खाली

    लाहौल घाटी में लगभग 30 साल बाद ऐसे हालात बने कि जनवरी महीने में पहाड़ बर्फ के बिना खाली दिखे। अब मौसम ने करवट बदली है जिससे सभी को अच्छे हिमापत की उम्मीद बढ़ी है। सप्ताहांत के चलते मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है।

    खबरें और भी

    होटलों में चल रही 30 से 35 प्रतिशत की आक्यूपेंसी अब 50 के पार हो गई है। दो दिन के भीतर बाहरी राज्यों सहित प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों से 2500 पर्यटक वाहन मनाली आए हैं। पर्यटकों की आमद बढ़ने से होटल कारोबारी खुश हैं।

    यह भी पढ़ें: रोहतांग सहित बारालाचा और शिंकुला दर्रे में हिमपात शुरु, बादलों से ढकी लाहुल व मनाली घाटी में हिमपात की उम्मीद

    हिमपात का बेसब्री से था इंतजार

    होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि सभी को हिमपात का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा कि लम्बे अरसे के बाद मौसम मेहरवान हुआ है। हिमपात का क्रम शुरु होने से सभी को राहत मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मनाली घाटी भी बर्फ के फाहों से सराबोर होगी।

    डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल के पास दो इंच हिमपात हुआ है। पर्यटकों को फिलहाल सोलंगनाला में रोका गया है। मौसम के हालात देखते हुए उन्हें टनल की ओर भेजा जाएगा। लाहौल घाटी की ओर फोर व्हील ड्राइव वाहन आ जा रहे हैं।