Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: मनाली-लेह मार्ग हिमपात के कारण हुआ बंद, सभी दर्रों में बर्फबारी जारी; एक फुट तक गिरी बर्फ

    By davinder thakurEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 08:54 PM (IST)

    मनाली-लेह मार्ग के दर्रों में शनिवार को हिमपात होने के चलते यह मार्ग अवरूद्ध हो चुका है। बारालाचा तंगलंगला व जंस्कार को लाहुल से जोड़ने वाले शिंकुला मे ...और पढ़ें

    मनाली-लेह मार्ग हिमपात के कारण फिर हुआ बंद (फाइल फोटो)
    मनाली-लेह मार्ग हिमपात के कारण फिर हुआ बंद (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दर्रों में एक फीट हिमपात, मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध
    2. जोखिमभरा हुआ दर्रों में सफर, 24 वाहन किए रेस्क्यू
    3. लाहुल स्पीति प्रशासन ने मौसम साफ होने तक आवाजाही न करने का किया आग्रह

    जागरण संवाददाता, मनाली। Snowfall On All Pases Of Manali-Leh Road मनाली-लेह मार्ग के दर्रों में शनिवार को हिमपात हुआ है। बारालाचा, तंगलंगला व जंस्कार को लाहुल से जोड़ने वाले शिंकुला में भी एक फीट हिमपात हुआ है। सुबह के समय वाहन मनाली से लेह रवाना हुए हैं, लेकिन हिमपात का क्रम जारी रहने से मनाली-लेह मार्ग अवरुद्ध हो गया है। लाहुल स्पीति प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

    लगातार हिमपात से सफर हुआ जोखिमभरा

    रोहतांग व कुंजम दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिरे हैं। मनाली-लेह मार्ग पर 24 वाहन फंस गए थे जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है। वाहन चालक रोकी व नरेंद्र ने बताया कि मनाली लेह मार्ग के सभी दर्रों में हिमपात हुआ है। बारालाचा दर्रे में एक फीट बर्फ गिरी है। वह सुबह चार बजे मनाली से निकले थे। लगातार हो रहे हिमपात से सफर जोखिमभरा हो गया है। मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। लाहुल समेत मनाली की सभी चोटियों में हिमपात का क्रम जारी है। पर्यटन नगरी मनाली में वर्षा से ठंड बढ़ गई है।

    पुलिस ने लोगों से की आवाजाही न करने की अपील

    पुलिस अधीक्षक लाहुल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग के सभी दर्रों में हिमपात हो रहा है। दर्रों पर हो रहे हिमपात को देखते हुए मनाली-लेह व दारचा शिंकुला-पदुम मार्ग पर अभी आवाजाही न करें। हिमपात होने से मनाली लेह मार्ग में जगह जगह वाहन फंस गए हैं। मनाली लेह सड़क मार्ग बंद होने से लदाख बॉर्डर की तरफ सेना के वाहनो की आवाजाही भी बंद हो गया है।

    ये भी पढ़ें:- हिमाचल के जोगेंद्रनगर में आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंची केंद्रीय निरीक्षण टीम, एसडीएम ने दी रिपोर्ट

    खबरें और भी