यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Priyanka Gandhi ने हिमाचल के तीन जिलों का किया दौरा, बाढ़ प्रभावितों से मिलीं; केंद्र सरकार को दी ये नसीहत
Priyanka Gandhi in Himachal प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों शिमला कुल्लू और मनाली व मंडी ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका गांधी ने हिमाचल के तीन जिलों का दौरा किया।
- वह शिमला, कुल्लू, मनाली व मंडी के बाढ़ प्रभावितों से मिलीं।
- उन्होंने श्रमदान कर रहे लोगों का हौसला बढ़ाया।
- प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करे।
मनाली, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi in Himachal: आखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों शिमला, कुल्लू और मनाली व मंडी का दौरा किया। वहीं, उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हालचाल जाना। वह मनाली के आपदा प्रभावित लोगों से मिली। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राजनीति नहीं करनी चाहिए और उन्हें हिमाचल को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करना चाहिए।
एनएचएआई के खराब रैवेये से श्रमदान के लिए मजबूर लोग-प्रियंका
प्रियंका गांधी भून्तर से लेकर मनाली तक बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद मनाली के डीजीआरई हेलीपैड में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के ढुलमूल रवैये से लोग श्रमदान करने को मजबूर हैं। एनएचएआई को क्षतिग्रस्त सड़कें जल्द ठीक करनी चाहिए ताकि जन जीवन सामान्य हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल में किसकी सरकार यह नहीं देखना चाहिए। केंद्र सरकार को अच्छी भावना से मदद करनी चाहिए।
.jpg)
'आपदा की घड़ी में राजनीति न करें केंद्र'
आपदा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार प्राकृतिक आपदा की घड़ी में राजनीति न करे। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जी20 कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलकर हिमाचल में हुए भारी नुकसान को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है।
विपदा की घड़ी में साथ खड़ी है हिमाचल सरकार
उन्होंने कहा कि बरसात से हिमाचल को भारी क्षति हुई है जिसकी विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेज दी है। मनाली पहुंचने पर प्रियंका गांधी ने पतलीकूहल व आलू ग्राउंड में रुककर बाढ़ प्रभावितों से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि विपदा की घड़ी में हिमाचल सरकार उनके साथ है।
खबरें और भी
.jpg)
सेब पर एक्साइज ड्यूटी कम किया बागवानों से धोखा-प्रियंका
सरकार से जितना हो सकेग उतनी मदद की जाएगी। वहीं, उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सेब पर एक्साइज ड्यूटी कम कर केंद्र सरकार ने देश के बागवानों से धोखा किया। हिमाचल में उद्योगपति बागवानों से सस्ती दर पर सेब खरीद रहे हैं।
प्रियंका ने बढ़ाया श्रमदान करने वाले लोगों का हौंसला
प्रियंका गांधी ने लोगों से बातचीत की। वाड्रा ने नेशनल हाइवे पर श्रमदान करने वाले लोगों का हौंसला बढ़ाया। प्रियंका गांधी ने चलते चलते गाड़ी से सुनीता बौद्ध के साथ हाथ मिलाया ओर श्रमदान करने के लिए उनकी प्रशंसा की। सुनीता बौद्ध ने प्रियंका गांधी से आग्रह किया कि सड़को की हालत जल्द सुधारने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं।

एनएचएआई अपना रहा सुस्त रवैया
श्रमदान की शुरुआत करने वाले ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने कहा कि एनएचएआई के सुस्त रवैये के कारण मनाली का पर्यटन कारोबार पटरी पर नहीं लौट पा रहा। प्रियंका ने श्रमदानियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। दोपहर बाद कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला भी रांगड़ी में रूका।
आपदा से हुआ 12000 करोड़ से अधिक का नुकसान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल की समस्याओं को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगी। वहीं, मौजूद सीएम सुक्खू ने यह भी कहा कि आपदा से 12000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है, इसलिए केंद्र सरकार तुरंत मदद करें।