यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'प्रियंका गांधी को दो महीने बाद आई हिमाचल की याद', कांग्रेस नेता पर बरसे BJP विधायक; राहुल पर भी साधा निशाना
Himachal Politics बिलासपुर क्षेत्र के सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रियंका गां ...और पढ़ें

HighLights
- प्रियंका गांधी आपदा प्रभावितों का हालचाल जानने के लिए हिमाचल आई हैं।
- प्रियंका गांधी पर बीजेपी हमलावर है।
- बीजेपी विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी को दो महीने बाद प्रदेश की याद आई है।
बिलासपुर, जागरण संवाद केंद्र। BJP MLA On Priyanka Gandhi सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने आपदा को लेकर केंद्र की आलोचना कर रही कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी को दो माह से भी अधिक समय के बाद अब जाकर हिमाचल की याद आई है। आपदा प्रभावितों से झूठी हमदर्दी जताकर वह खुद को उनका हितैषी साबित करना चाहती हैं।
त्रिलोक जमवाल (Trilok Jamwal) यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी तो अभी भी विदेशों में जाकर भारत की निंदा करने में व्यस्त हैं। त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक आपदा का सिलसिला गत जुलाई माह में शुरू हुआ था। आपदा के दौरान नुकसान का जायजा लेने तथा प्रभावितों से बात करके उनकी समस्याएं जानने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दो बार हिमाचल का दौरा किया। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) भी हिमाचल आए।
बीजेपी विधायक ने कहा कि भाजपा के इन नेताओं के प्रयासों से केंद्र से 800 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद के साथ ही सड़कों की हालत सुधारने के लिए 400 करोड़ रुपये मंजूर हुए, जबकि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 11 हजार मकान भी मंजूर हुए।
ये भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका, कहा-आपदा की घड़ी में राजनीति न करे केंद्र सरकार
कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर बरसे त्रिलोक जमवाल
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि आपदा प्रभावितों का दुख-दर्द जानने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिमाचल आने की जहमत तक नहीं उठाई। प्रदेश सरकार के मंत्री भी कुछ दिन पहले ही अपने घरों से बाहर निकलकर जिलों तक पहुंचे। नुकसान का जायजा लेने और प्रभावितों से मुलाकात करने के बजाए वे अपने चहेते ठेकेदार नेताओं के साथ बैठक करके चले गए।
खबरें और भी
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को दो माह से भी अधिक अंतराल के बाद अब जाकर हिमाचल आने की फुर्सत मिल पाई है। उनका मुख्य फोकस प्रभावितों का हालचाल जानने नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की आलोचना करने पर रहा। जाहिर है कि वह भी आपदा प्रभावितों से झूठी हमदर्दी दिखाने के बहाने सैर-सपाटा करने यहां आई हैं। वहीं, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) तो अभी भी हमेशा की तरह विदेशों में जाकर भारत की निंदा करके देश और देशवासियों को नीचा दिखाने में व्यस्त हैं।