Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बाढ़ प्रभावित लोगों का हालचाल लेने हिमाचल पहुंचीं प्रियंका, कहा-आपदा की घड़ी में राजनीति न करे केंद्र सरकार

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 01:43 PM (IST)

    Priyanka Gandhi Visit in Himachal कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने अपने दो दिवसी ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में आपदा पीड़ितों से मिलीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा
    हिमाचल प्रदेश में आपदा पीड़ितों से मिलीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा

    HighLights

    1. प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने हिमाचल पहुंची प्रियंका गांधी।
    2. प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ल,मुख्यमंत्री सुक्खू व सांसद प्रतिभा सिंह रहे मौजूद।
    3. भुंतर पुल पर उतरकर प्रभावितों से की बातचीत।
    4. प्रियंका ने कहा कि आपदा की घड़ी में राजनीति न करे केंद्र सरकार।

    मंडी, जागरण संवाददाता। Priyanka Gandhi Visit in Himachal: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Wadra) प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity in Himachal) से हुए नुकसान का जायजा लेने अपने दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंच गई हैं।

    प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) उनके साथ हैं। प्रियंका गांधी का चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) व प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने स्वागत किया।

    प्रियंका ने आपदा से प्रभावित लोगों से की बातचीत

    चंडीगढ़ से प्रियंका गांधी प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर में भुंतर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं, उन्होंने भुंतर पुल पर उतरकर आपदा से प्रभावित लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आपदा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।

    कीरतपुर मनाली फोरलेन की हालत के लिए पीएम को पत्र लिखेंगी प्रियंका

    वहीं, इसके बाद वह भुंतर से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुईं। इसके बाद उन्होंने आलू ग्राउंड में नौ जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावितों से बात कर उनका दुख बांटा। कीरतपुर मनाली फोरलेन को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और यह भी कहा कि फोरलेन की हालते के लिए पीएम को पत्र लिखूंगी। 

    खबरें और भी

    'केंद्र  हिमाचल को आपदा राज्य घोषित करे'

    प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि  हिमाचल सरकार आपदा में अच्छा काम कर रही है। वह अपने संसाधनों से प्रभावितों को हरसंभव मदद दे रही है। उन्होंने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है इससे निपटना अकेले प्रदेश सरकार के बस की बात नहीं। वहीं, उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि केंद्र हिमाचल को आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर दे और उसे आर्थिक मदद दें।  प्रियंका बोली,कई ऐसे कार्य जो केंद्र की मदद के बिना संभव नहीं होंगे।

    यह भी पढ़ें- शुकपा से हरे भरे होंगी स्पीति की घाटियां, दूर होगी आक्सीजन की कमी; शीत मरूस्थल में नजर आएगी हरियाली

    सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

    इसके बाद प्रियंका गांधी मंडी जिले के द्रंग हलके के दयोरी का दौरा करने पहुंची। यहां 12 अगस्त को बादल फटने से सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भवन, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी व घरों को भारी नुकसान हुआ था। प्रियंका गांधी यहां भी प्रभावितों से बात की। मंडी पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र को अच्छी भावना से मदद करनी चाहिए।

    आपदा का नहीं होना चाहिए राजनीतिकरण

    हिमाचल में किसकी सरकार यह नहीं देखना चाहिए। आपदा का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए आपदा से 12000 करोड़ से अधिक का नुकसान है। केंद्र सरकार यहां शीघ्र मदद करें केंद्र। उनकी सुरक्षा की दृष्टि से यहां प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही पर दोपहर बाद दो बजे तक रोक लगा दी है।

    यह भी पढ़ें-  Dharamshala: शराब व बीयर के ज्यादा दाम वसूलना दुकानदार को पड़ेगा भारी, देना होगा जुर्माना