Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज हिमाचल में आपदा पीड़ितों से मिलेंगी Priyanka Gandhi, CM के साथ भी मीटिंग; देखिए दो दिन का पूरा शेड्यूल

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 06:42 AM (IST)

    सीएम सुक्खू प्रियंका की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। सुबह 805 बजे वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के माध्यम से 845 बजे भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंग ...और पढ़ें

    आज हिमाचल आपदा के पीड़ितों से मिलेंगी Priyanka Gandhi (file photo)
    आज हिमाचल आपदा के पीड़ितों से मिलेंगी Priyanka Gandhi (file photo)

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ चंडीगढ़ से हेलीकाप्टर से भुंतर पहुंचेंगी
    2. कुल्लू, मनाली, पंडोह, मंडी व सोलन के बसाल में लोगों से भी मिलेंगी

    जागरण संवाददाता, शिमला: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को दो दिवसीय दौर पर हिमाचल पहुंचेंगी। वह कुल्लू, मंडी व सोलन जिला में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी और लोगों से बातचीत करेंगी।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार शाम पांच बजे राज्य सचिवालय से चंडीगढ़ चले गए। वह मंगलवार सुबह प्रियंका की चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। सुबह 8:05 बजे वे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर के माध्यम से 8:45 बजे भुंतर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां प्रियंका आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी।

    9:45 बजे कुल्लू से मनाली के लिए रवाना होंगी। यहां पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मिलने का कार्यक्रम है। प्रियंका गांधी मनाली से 11:35 बजे पंडोह जाएंगी। 12:05 बजे वह वहां पर पहुंचेंगी। मंडी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वहां पर लोगों से मिलेंगी। यहां से दोपहर 2:30 बजे सोलन के बसाल पहुंचेंगी।

    आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद 3:55 बजे कल्याणी हेलीपैड शिमला पहुंचेंगी। यहां से अपने घर छराबड़ा जाएंगी। मुख्यमंत्री प्रियंका के साथ इस दौरे में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा स्थानीय विधायक व मंत्री भी साथ रहेंगे। मंगलवार शाम प्रियंका शिमला के छराबड़ा स्थित अपने घर पर रुकेंगी।

    बुधवार सुबह शिमला के शिवबाड़ी मंदिर हादसे स्थल का जायजा लेंगी। कुल्लू जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद ने बताया कि प्रियंका के दौरे की सभी तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व सांसद प्रतिभा सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगी। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने सोमवार को दौरे को लेकर भुंतर एयरपोर्ट व मनाली के सासे हेलीपैड का दौरा कर व्यवस्था जांची।

    खबरें और भी

    द्रंग के दयोरी में आपदा प्रभावितों से मिलेंगी प्रियंका

    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दयोरी में आपदा प्रभावितों से मिलेंगी। बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से राजकीय प्राथमिक व सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन को हुए नुकसान का जायजा भी लेंगी।

    नाले में आई बाढ़ से स्कूल में मलबा भर गया है। दरारें पड़ने से भवन असुरक्षित हो गया है। स्कूल में 112 विद्यार्थी हैं। उनकी कक्षाएं लोगों के घरों में चल रही हैं। बादल फटने से लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ था। वह आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी को हुए नुकसान का जायजा लेंगी।

    पंडोह हेलीपैड में उतरने के बाद प्रियंका सड़क से दयोरी जाएंगी। करीब दो घंटे वहां रुकेंगी। पंडोह से दयोरी आने-जाने में करीब 70 मिनट का समय लगेगा। मुख्यमंत्री भी उनके साथ रहेंगे। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी व पुलिस अधिकारियों ने दयोरी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के साथ बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 60 जवान तैनात किए हैं।

    प्रियंका साध सकती हैं केंद्र पर निशाना

    सरकार हिमाचल को आपदाग्रस्त राज्य घोषित करने की मांग कर रही है। उत्तराखंड की तर्ज पर आर्थिक पैकेज की मांग हो रही है। प्रियंका गांधी इसको लेकर हिमाचल सरकार की वकालत कर केंद्र सरकार पर निशाना साध सकती हैं।