Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'कांग्रेस नेता PM को गाली दें और हम चुप रहें ऐसा नहीं होगा', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला

    By hans raj sainiEdited By: Rajat Mourya
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 02:49 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। जयराम ठाकुर का कहना है कि प्रदेश में हर ओर अव्यवस्था का आलम है। ...और पढ़ें

    मंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (फोटो- जागरण)
    मंडी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व सीएम जयराम ठाकुर (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर बस की बात नहीं तो सरकार चलाने का दावा न करें सुक्खू
    2. पूर्व सीएम ने कहा कि चार माह तक ऋण, अब त्रासदी का रोना रो जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
    3. ठाकुर ने कहा कि बिजली की दर में वृद्धि से बढ़ेगा उद्योगों का पलायन, विधानसभा सत्र में उठाएंगे सभी मुद्दे

    मंडी, जागरण संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते रहें व हम चुप बैठे रहें ऐसा नहीं होगा। भाजपा ईंट का जवाब पत्थर से देगी। नौ माह में प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। चार माह तक प्रदेश सरकार पैसे की कमी व ऋण का रोना रोती रही। अब त्रासदी के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है।

    जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि प्रदेश में हर ओर अव्यवस्था का आलम है। अपनी कमजोरी छिपाने के लिए प्रदेश सरकार अब ठीकरा केंद्र पर फोड़ रही है। सदर व बल्ह मंडल भाजपा की बैठक में भाग लेने के बाद जयराम ठाकुर सोमवार को मंडी में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार (Corruption In Himachal) चरम सीमा पर है। अधिकारी व मंत्री एक दूसरे को काटने में लगे हुए हैं। नौ माह में एक भी योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है। संस्थान बंद करने के सिवाए प्रदेश सरकार के नाम कोई उपलब्धि नहीं है। अगर बस की बात नहीं है तो मुख्यमंत्री सुक्खू (CM Sukhvinder Sukhu) सरकार चलाने का दावा न करें।

    ये भी पढ़ें- 'मंडी की जनता प्रतिभा सिंह को ढूंढ रही है, न जाने वो कहां गायब हैं', शिमला में बोले BJP नेता सुरेश कश्यप

    'मंडी और कांगड़ा के साथ भेदभाव सहन नहीं होगा'

    पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश के विकास के लिए ड्रग व मेडिकल डिवाइस पार्क लाई थी। कांग्रेस सरकार ने बिजली की दर में वृद्धि कर यहां से उद्योगों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया है। विधानसभा के सत्र में भाजपा सरकार को घेरेगी। मंडी व कांगड़ा जिले के साथ किया जा रहा भेदभाव सहन नहीं होगा। राजनीतिक द्वेष के चलते सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का दायरा कम किया गया। आधारभूत ढांचे का बहाना बनाने वाले मुख्यमंत्री सुक्खू को यह नहीं भूलना चाहिए कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय पटवार भवन में कॉलेज खोल दिए गए, जबकि मंडी में पहले से क्लस्टर यूनिवर्सिटी चल रही थी।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि तीन संस्थानों पर करोड़ों की लागत से भवन बने हुए थे। आने वाले लोकसभा चुनाव में मंडी से पार्टी प्रत्याशी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यहां भाजपा ही पार्टी प्रत्याशी होगी। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी व मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित थे।

    ये भी पढ़ें- पूर्व CM जयराम ठाकुर बोले- उद्योगों को बर्बाद करना चाह रही प्रदेश सरकार, ऐसे ही चलता रहा तो...