यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मंडी की जनता प्रतिभा सिंह को ढूंढ रही है, न जाने वो कहां गायब हैं', शिमला में बोले BJP नेता सुरेश कश्यप
Himachal Politics हिमाचल प्रदेश बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंडी से कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह पर जमकर निशाना साधा है। सुरेश कश्यप ने कहा ...और पढ़ें

HighLights
- सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रतिभा सिंह को मंडी की जनता ढूंढ रही है।
- बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल की मदद कर रही है।
- सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रतिभा सिंह को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहिए।
शिमला, जागरण संवाददाता। Suresh Kashyap On Pratibha Singh भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह का पत्र हमें प्राप्त नहीं हुआ है। हम उनको बताना चाहेंगे कि पत्र लिखने से कुछ नहीं होगा, वह मंडी की संसद भी हैं और कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष भी, उनको स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहिए।
सुरेश कश्यप ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में वैसे भी केंद्र सरकार ने किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को आपदा के लिए 1200 करोड़ से अधिक की राशि उपलब्ध कराई है, आपदा प्रभावित लोगों को 6000 से ज्यादा घर उपलब्ध करवाए गए हैं और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 2643 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। शायद कांग्रेस नेताओं को यह दिखता नहीं है। अब काम तो कांग्रेस सरकार को करना है। केंद्र तो सहायता प्रदान कर सकती है।
'मैंने स्वयं अपने संसदीय क्षेत्र में 15 टन का राशन वितरण किया है'
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की मदद करने के लिए तत्पर है और एमपी लैड फंड से पूर्ण रूप से जनता को सहायता प्रधान कर रहे हैं। मैंने स्वयं अपने संसदीय क्षेत्र में 15 टन का राशन वितरण किया है। वहीं, प्रशासन जनता को राहत प्रदान करने में पूरी तरह फेल है, जिन मकानों में दरारें आई हैं उनके मालिकों को पटवारी द्वारा कहा जा रहा है कि पहले मकान गिरेंगे तो उनको राहत राशि प्रदान की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Shimla News: BJP का सुक्खू पर निशाना, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप बोले- 'सेब विरोधी सरकार है कांग्रेस'
'आप केवल पत्र लिख रहे हैं'
सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रतिभा सिंह स्वयं मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद हैं और उनकी ही कांग्रेस सरकार में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी से 80 से ज्यादा कॉलेज छीन लिए गए हैं। अफसोस की बात तो यह है कि प्रतिभा सिंह के होते ऐसा कठोर कदम इस सरकार ने उठाया। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र के साथ अन्याय कर रही है और मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता इससे परेशान है। उन्होंने कहा कि लोग खुद कहते हैं कि यहां की सांसद संसदीय क्षेत्र से गायब हैं, जनता आपको ढूंढ रही है और आप केवल पत्र लिख रहे हैं।
खबरें और भी
कश्यप ने कहा कि मैं प्रतिभा सिंह को याद दिलवाना चाहता हूं कि हिमाचल में इस बार जब पहली प्राकृतिक आपदा कुल्लू-मनाली व मंडी में आई थी तो उसी समय पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल को 180 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता राशि जारी की थी। उसके एक सप्ताह के भीतर 183 करोड़ रुपए की दूसरी किश्त जारी की थी। उसके बाद पीएम मोदी ने 2643.01 करोड़ रुपए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत किए हैं।