Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shrikhand Mahadev Yatra 2024: 11 साल का रिकॉर्ड टूटा, 8702 भक्‍तों ने महादेव के दर्शन किए; विदेशी यात्री भी मुरीद

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 09:21 AM (IST)

    Shrikhand Mahadev Yatra 2024 महादेव के भक्‍तों श्रीखंड महादेव यात्रा का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 8702 श्रद्धालुओं ने इस बार भगवान शिव के दर ...और पढ़ें

    Shrikhand Mahadev Yatra 2024: श्रीखंड महादेव यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड
    Shrikhand Mahadev Yatra 2024: श्रीखंड महादेव यात्रियों ने तोड़ा रिकॉर्ड

    HighLights

    1. यात्रा के दौरान पांच लोगों की हुई मौत
    2. हर साल सावन माह में शुरू होती है यात्रा
    3. कई राज्‍यों के श्रद्धालु यात्रा में हो रहे शामिल

    जागरण संवाददाता, कुल्लू। Shrikhand Mahadev Yatra 2024: 8702 लोगों ने देश की कठिनतम श्रीखंड महादेव यात्रा की। शनिवार को 151 लोगों का अंतिम जत्था श्रीखंड महादेव के दर्शन करने के लिए निकला।

    इससे ज्यादा बिना पंजीकरण के भी श्रद्धालु श्रीखंड यात्रा पर कर चुके हैं, जिनका प्रशासन के पास कोई आंकड़ा नहीं है। यह संख्या प्रशासनिक यात्रा के शुरू होने के बाद सबसे अधिक है।

    ऑस्ट्रेलिया से भी पहुंचे यात्री

    11 वर्ष में इस बार सबसे अधिक श्रद्धालु श्रीखंड गए हैं। इस बार दो सप्ताह की यात्रा में ऑस्ट्रेलिया से थवनस देवाटिस्फा और जर्मनी से अम्सिट ज्योलप्पे दो पर्यटक भी श्रीखंड पहुंचे। इन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो देखा था। 14 जुलाई से शुरू यात्रा शनिवार को संपन्न हो गई। इस बार यात्रा के दौरान पांच लोगों की मौत हुई। श्रद्धालुओं ने श्रीखंड महादेव यात्रा में लगभग 32 किलोमीटर पैदल सफर कर महादेव के दर्शन किए।

    14 जुलाई को शुरू हुई थी यात्रा

    14 जुलाई को पहले दिन बेस कैंप सिंहगाड से सबसे अधिक 2193 श्रद्धालु श्रीखंड यात्रा करने गए। इसके बाद लगातार यात्रा पर श्रीखंड को श्रद्धालु गए। अब तक हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उतर प्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली, बंगाल के तमिलनाडु आदि राज्य के श्रद्धालु पंजीकरण कर यात्रा कर चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले, नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए सीएम सुक्खू

    सावन माह में होती है यात्रा

    यह यात्रा हर साल सावन माह में होती है। इसलिए इसमें खतरे की अधिक संभावना बनी रहती है। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बार श्रीखंड महादेव की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। अब यात्रा पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। अब अगले साल ही श्रीखंड महादेव की यात्रा पर श्रद्धालु जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: खुशखबरी! अब राष्ट्रपति आवास घूमना होगा आसान, HRTC ने यात्रियों के लिए शुरू की फ्री बस सेवा

    खबरें और भी