विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले, नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए सीएम सुक्खू

Published: Sun, 28 Jul 2024 12:35 AM (IST)

Himachal News पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली नीति आयोग की बैठक में कांग्रेस शासित राज्य के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। ...और पढ़ें

Himachal News: सीएम सुक्खू ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात।
Himachal News: सीएम सुक्खू ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात।

HighLights

  1. राहुल गांधी से प्रदेश के मामलों पर की चर्चा।
  2. नीति आयोग सरकार के विभिन्न क्रार्यक्रमों और नीतियों के बारे में इनपुट्स उपलब्ध करवाता है।
  3. नीति आयोग का बजट निर्माण या सरकार के वित्तीय कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

जागरण संवाददाता, शिमला। शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं हुए। शनिवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में ही मौजूद थे, बावजूद इसके उन्होंने बैठक में शामिल नहीं हुए। दरअसल, कांग्रेस शासित राज्यों के किसी भी मुख्यमंत्रियों ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दो रोज पूर्व ही एक्स पर इसको लेकर जानकारी दी थी। कांग्रेस का आरोप है कि आम बजट में गैर एनडीए शासित राज्यों की अनदेखी की गई है। इस कारण वे इस बजट के विरोध में इस बैठक का बहिष्कार करेंगे।

नीति आयोग का बजट में कोई हस्तक्षेप नहीं

नीति आयोग यानी नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया है। नीति आयोग सरकार के विभिन्न क्रार्यक्रमों और नीतियों के बारे में इनपुट्स उपलब्ध करवाता है। इसका बजट निर्माण या सरकार के वित्तीय कामकाज में कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

नीति आयोग का मकसद भारत सरकार और राज्यों को एक मंच उपलब्ध करवाना है। यहां पर सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश एक साथ बैठकर राष्ट्रीय हित में नीतियों के निर्माण को लेकर अपनी बात रखते हैं।

यह भी पढ़ें- Himachal Rains: मनाली की अंजनी महादेव नदी उफान पर, बाढ़ आने से सात घंटे बंद रहा लेह मार्ग; जारी है बारिश का सिलसिला

दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुलाकात के दौरान प्रदेश से जुड़े अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की जनता को जो गारंटियां दी थीं, उन्हें पूरा किया जा रहा है। ओपीएस को बहाल कर दिया गया है।

प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं

महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अन्य जो भी वायदे किए गए थे उन पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। बावजूद इसके सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी है।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ल, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से भी मुलाकात की है।

यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमकेयर योजना में महंगा हो जाएगा इलाज? सरकारी अस्पतालों में उपचार सुविधा के साथ प्रीमियम राशि बढ़ाने की तैयारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।