Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अटल टनल के दोनों छोर पर जमकर हुई बर्फबारी, पर्यटकों ने कोकसर से सिस्सू तक लिया बर्फ का आनंद; पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार

    By jaswant thakurEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 13 Dec 2023 09:01 AM (GMT+05:30)

    Snowfall in Manali अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर मंगलवार को बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। आसमान से गिरे बर्फ के फाहों ...और पढ़ें

    अटल टनल के दोनों छोर पर जमकर हुई बर्फबारी,
    अटल टनल के दोनों छोर पर जमकर हुई बर्फबारी,

    HighLights

    1. अटल टनल के दोनों छोर पर गिरे फाहे, पर्यटक झूमे
    2. कोकसर से सिस्सू तक पर्यटकों ने लिया हिमपात का आनंद
    3. हिमपात से मनाली में पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

    जागरण संवाददाता, मनाली। Snowfall in Manali: अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर मंगलवार को बर्फ के फाहे गिरे। पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। आसमान से गिरे बर्फ के फाहों को देखकर पर्यटक झूम उठे। पर्यटकों ने कोकसर से सिस्सू तक हिमपात का आनंद लिया।

    बर्फबारी होने से पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार

    अटल टनल के दोनों छोर पर पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। कोकसर, कुठ बिहाल, नार्थ पोर्टल व सिस्सू में बर्फ के फाहे गिरे। पहाड़ों पर हुए हिमपात से मनाली में पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।

    बर्फ के फाहों का पर्यटकों ने लिया आनंद 

    वाहन चालक संजू, जगदीश, दीपक, नरेंद्र, जगदीश व प्रीतम ने बताया कि मंगलवार को अटल टनल के दोनों ओर पर्यटकों का मेला लग गया। पर्यटकों ने बर्फ के फाहों का आनंद लिया। स्नो प्वाइंट पर आए पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। पर्यटकों ने अटल टनल के साउथ व नार्थ पोर्टल में बर्फ के फाहों का आनंद उठाया।

    कोकसर व सिस्सू तक सभी स्नो प्वाइंट खुले

    पर्यटन कारोबारी बंशी व रवि व्यास ने बताया कि पहाड़ों पर हो रहे हिमपात से पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा। क्रिसमस व न्यू में पर्यटक कारोबार बेहतर रहेगा। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि कोकसर व सिस्सू तक के सभी स्नो प्वाइंट खुले तथा यातायात व्यवस्था सुचारू है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal: मंत्रिमंडल विस्तार से सुक्खू ने साधे एक तीर से कई निशाने, अब 'खाली कुर्सी' किसकी होगी? विधायकों में जगी आस...

    रोहतांग दर्रे समेत चोटियों पर हिमपात

    रोहतांग दर्रे समेत शिंकुला, बारालाचा, कुंजम दर्रे व लाहुल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। मंगलवार सुबह ही मौसम ने करवट बदली और चोटियों में हिमपात व घाटी में बारिश का क्रम शुरू हो गया। रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा समेत मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, हामटा पास में बर्फ का फाहे गिरे हैं। सर्दियों के चलते सभी दर्रे वाहनों व पर्यटकों के लिए बंद है, लेकिन लाहुल घाटी में सड़कें बहाल हैं।

    यह भी पढ़ें-   बर्फ की चादर में लिपटेगा हिमाचल, पहाड़ों पर हिमपात तो मैदानी इलाकों में बारिश; दो दिन बाद एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ